क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

‘अखिलेश मुसलमान और राहुल हिन्दुओं को ईसाई बनाना चाह रहे’:प्रमोद कृष्णम बोले- पहले पार्टी के लिए थे समस्या, अब राष्ट्र की समस्या हैं नेता प्रतिपक्ष

On: फ़रवरी 27, 2026 5:18 अपराह्न
Follow Us:
'अखिलेश मुसलमान और राहुल हिन्दुओं को ईसाई बनाना चाह रहे':प्रमोद कृष्णम बोले पहले पार्टी के लिए थे समस्या, अब राष्ट्र की समस्या हैं नेता प्रतिपक्ष
---Advertisement---

ऊधम सिंह नगर में कांग्रेस से निकाले गए कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव यादवों को मुसलमान बनाना चाहते हैं और राहुल गांधी हिन्दुओं को ईसाई बनाना चाहते हैं। आचार्य कृष्णम ने दोनों नेताओं पर धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह दोनों नेता सत्ता हासिल करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। कृष्णम ने यह भी कहा कि जातियां हमारी विशेषताएं हैं, लेकिन हिंदू होना सौभाग्य की बात है। आचार्य कृष्णम के इन बयानों से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उनके समर्थकों ने उनके बयानों का समर्थन किया है, जबकि विरोधियों ने उनकी आलोचना की है। उन्होंने यह बयान काशीपुर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में दिया। सम्मेलन में हजारों सनातनियों ने भाग लिया। हिंदू होना सौभाग्य की बात कृष्णम ने कहा कि जातियां हमारी विशेषताएं हैं। किसी भी जाति में जन्म लेना भाग्य का विषय हो सकता है, लेकिन हिंदू होना सौभाग्य की बात है। राहुल गांधी के जनेऊ मामले पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले कांग्रेस के लिए समस्या थे, लेकिन अब वे राष्ट्र की समस्या बन गए हैं। सनातन संस्कृति सदियों पुरानी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सनातन संस्कृति को सदियों पुरानी बताया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति सनातनी है। भारत में पैदा होने वाला प्रत्येक व्यक्ति सनातनी है उसका संबंध कहीं न कहीं सनातन से है। सनातन के अलग-अलग पंथ हैं। सनातन के दो धाराएं निर्गुण और सगुण एक शाखा हैं, जो निर्गुण को मानती है कि परमात्मा कभी जन्म नहीं लेता। दूसरी है जो मानती है परमात्मा जन्म लेता है, सनातन की जो सगुण शाखा है उसी परंपरा में भगवान राम ने अवतार लिया। भगवान श्रीकृष्ण का होगा कल्कि अवतार उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का श्री कल्कि का अवतार होगा। हमारे गुरुओं ने तपस्याएं की हैं। इस सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए बलिदान दिए हैं, लेकिन इस समय सनातन के ऊपर बहुत बड़ा खतरा है। लोग सनातन को तोड़ना चाहते हैं। सनातन को इसलिए तोड़ना चाहते हैं, उन्हें मालूम है कि अगर भारत को तोड़ना है तो पहले सनातन को तोड़ना पड़ेगा। क्योंकि भारत की शक्ति ही सनातन है, इसलिए तमाम सनातन धर्म को मानने वाले जितने भी लोग हैं उन सभी को यह बात सोचनी है। इस सिलसिले में और उसी क्रम में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है। भारत खुद हिंदू राष्ट्र हिंदू राष्ट्र को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। भारत खुद हिंदू राष्ट्र है, जिसे हम हिंदुस्तान कहते हैं। वह असल में हिंदू स्थान है, हिंदुओं का स्थान और जो भारत में रह रहा है, भारत में जन्म लिया है, जो हिंदुस्तान में पैदा हुआ, वह हिंदू है। इसके अलग मत हैं बहुत संप्रदाय हैं, समाज हैं, पंथ हैं, कोई दादू पंथी है, कोई नानक पंथी है, कोई कबीर पंथी है, कोई आर्य समाजी है, लेकिन है सब हिन्दू और जो लोग हिंदुओं को बांटकर सत्ता पाना चाहते हैं, उनसे सचेत रहने की आवश्यकता है। ————————————- यह खबर भी पढ़ें… ‘गोदियाल ने मुंबई में बार बालाएं नचवाईं’:चैंपियन बोले- कांग्रेस अय्याशियों की पार्टी; जैनी बच्चा हुआ, तब हरक सिंह रावत ने रोकर इस्तीफा दिया उत्तराखंड में महिला डांसर पर नोट उड़ाने के बाद चर्चाओं में आए भाजपा के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कांग्रेस को अय्याशियों की पार्टी बताया है। उन्होंने दावा किया है कि 2002 में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आधी रात को मुंबई में शराब पार्टी करवाई और फिर बार बालाओं को नचवाया। उनके मुताबिक इस पार्टी में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल थे।(पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });