दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके परिवार के साथ खड़े रहने का वादा निभाते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर दोस्ती की मिसाल पेश की है। हाल ही में अनुपम खेर अपनी दिवंगत मित्र की बेटी वंशिका के स्कूल फंक्शन में पेरेंट बनकर पहुंचे और उसकी परफॉर्मेंस देखी। इस खास पल को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वंशिका को स्कूल के नाटक में परफॉर्म करते देखना उनके जीवन के सबसे बड़े खुशी के पलों में से एक था। उन्होंने बताया कि स्कूल में वंशिका ने नुक्कड़ नाटक में हिस्सा लिया और उसकी एक्टिंग देखकर उन्हें अपने पुराने दिनों की याद आ गई। खेर ने लिखा, “वंशिका के स्कूल फंक्शन में पेरेंट बनकर जाना और उसे नुक्कड़ नाटक में परफॉर्म करते देखना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी थी। कई साल पहले मैं और सतीश दिल्ली में साथ मिलकर स्ट्रीट प्ले किया करते थे। वंशिका बेहद टैलेंटेड, मेहनती और अच्छी एक्ट्रेस है।” इस दौरान अनुपम खेर ने वंशिका की जमकर तारीफ की और उसके आत्मविश्वास व मेहनत की सराहना की। उन्होंने स्कूल की भी तारीफ करते हुए कहा कि कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छे और व्यवस्थित तरीके से किया गया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी वंशिका के ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होते रहेंगे। अनुपम खेर ने इ
अनुपम खेर दिवंगत सतीश कौशिक की बेटी के स्कूल पहुंचे:वंशिका की प्ले की परफॉर्मेंस देखकर बोले- जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी मिली
By worldprime
On: मार्च 9, 2026 8:22 अपराह्न
---Advertisement---





