पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके राइडर अनुराग डोभाल ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने लाइव में तेज रफ्तार में कार चलाते हुए डिवाइडर पर चला दी, जिसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अब मुनव्वर फारूकी ने उनकी सलामती की दुआ की है। वहीं एक्टर अली गोनी ने अनुराग की आलोचना करने और उन्हें ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई है। मुनव्वर फारूकी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि हम मेंटल की बात करते हैं। हम अक्सर कहते हैं कि किसी को कोई दिक्कत है, तो खुलकर बात करे, लेकिन जब वही शख्स बात करना चाहता है तो हम उसका मजाक उड़ाते हैं। आगे एक्टर ने कहा, ‘इंटरनेट को क्या बना दिया गया है। कोई शेयर करे तो कहते हैं व्यूज के लिए कर रहा है। वो व्यूज के लिए कर रहा है तो भी उसकी बात तो सुनो। लेकिन अगर वो व्यूज के लिए न कर रहा हो तो आप जिम्मेदार हो। किसी भी मर्द के लिए फैमिली प्रॉब्लम से बड़ा कुछ नहीं। वो दुनिया से लड़ लेगा, अगर घर में दिक्कत है तो वो परेशान ही रहेगा।’ आखिर में मुनव्वर ने कहा, ‘किसी का मजाक उड़ाने के लिए हजार चीजें मिल जाएंगी, लेकिन कभी ऐसी चीजों पर बात सुना करो। इंटरनेट को ऐसा मत बनाओ कि आपको पसंद न आए कि कोई अपनी बात कर रहा है। रही बात अनुराग की, तो प
अनुरोग डोभाल की ट्रोलिंग पर भड़के मुनव्वर:यूट्यूबर ने लाइव स्ट्रीमिंग में आत्महत्या की कोशिश की; अली गोली, एल्विश यादव भी सपोर्ट में उतरे
By worldprime
On: मार्च 8, 2026 2:50 अपराह्न
---Advertisement---



