म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान के काम न मिलने वाले बयान पर सिंगर अनूप जलोटा ने प्रतिक्रिया देते हुए रहमान को सलाह दी है कि अगर उन्हें मुस्लिम होने की वजह से काम नहीं मिल रहा है, तो वे वापस हिंदू बन जाएं। न्यूज एजेंसी IANS द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में जलोटा ने कहा, “ए.आर. रहमान पहले हिंदू थे और बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया। इसके बावजूद उन्होंने संगीत इंडस्ट्री में खूब काम किया, नाम कमाया और लोगों के दिलों में जगह बनाई, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि मुस्लिम होने की वजह से हमारे देश में उन्हें फिल्मों में संगीत का काम नहीं मिल रहा है, तो उन्हें फिर से हिंदू बन जाना चाहिए।” सिंगर ने आगे कहा, “उन्हें यह मानना चाहिए कि हिंदू बनने से उन्हें दोबारा फिल्में मिलने लगेंगी। यही बात रहमान कहना चाहते हैं। इसलिए मेरा सुझाव है कि वे हिंदू बनकर देखें और जांचें कि क्या उन्हें फिर से फिल्में मिलती हैं या नहीं।” वहीं इससे पहले रहमान के बयान पर रिएक्ट करते हुए जलोटा ने कहा था कि ये एक बहुत खतरनाक टिप्पणी है। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों कहा। मैं 50 सालों से बॉलीवुड में हूं। ये वो जगह है जहां सांप्रदायिक चीजों की जगह नहीं है। क्या था एआर रहमान का बयान? एआर रहमान ने हाल ही में बीबीसी नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा था, “पिछले 8 सालों में शायद सत्ता का बदलाव हुआ है ?
अनूप जलोटा ने ए.आर. रहमान को दी खास सलाह: कहा- अगर मुस्लिम होने की वजह से काम नहीं मिल रहा, तो फिर से हिंदू धर्म अपना लें
By worldprime
On: जनवरी 21, 2026 11:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---











