एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 50वां बर्थडे मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर जन्मे अभिषेक की पहचान सिर्फ एक सुपरस्टार के बेटे तक सीमित नहीं रही। उम्मीदों, असफलताओं, आलोचनाओं और फिर सफलता के चक्र से गुजरते हुए उन्होंने अपनी खुद की पहचान बनाई और युवा, धूम, गुरु जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। अभिषेक ने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश और जमनाबाई नरसी स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के वसंत विहार स्थित मॉडर्न स्कूल और फिर स्विट्जरलैंड के ऐग्लॉन कॉलेज में शिक्षा हासिल की। आगे की पढ़ाई के लिए वह बोस्टन यूनिवर्सिटी पहुंचे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पिता की कंपनी अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) के दिवालिया होने पर मुश्किल वक्त में परिवार का साथ देने के लिए उन्होंने डिग्री पूरी होने से पहले ही कॉलेज छोड़ दिया और भारत लौट आए। अवॉर्ड फंक्शन में बहन की शादी की शेरवानी पहनी थी गलगाटा प्लस मेगा हिंदी राउंडटेबल 2023 में अभिषेक ने बताया था कि एक अवॉर्ड फंक्शन में मजबूरी में वह अपनी बहन की शादी में पहनी गई शेरवानी पहनकर पहुंचे थे, क्योंकि उस कठिन दौर में उनके पास नए कपड़े खरीदने तक के पैसे नहीं थे। सेट साफ किया, फर्श पोछा कॉलेज छोड़ने के बाद अभिषेक ने ABCL में काम शुरू किया। वहां वह ऑफिस के रिसेप्शन पर बैठते थे,
अभिषेक बच्चन@50; नकली अंगूठी से ऐश्वर्या को किया प्रपोज:पैसे नहीं थे तो अवॉर्ड शो में पहनी पुरानी शेरवानी, विल स्मिथ का तोड़ा रिकॉर्ड
By worldprime
On: फ़रवरी 5, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











