नीरज पांडे की ‘तस्करी’ नेटफ्लिक्स ग्लोबल टॉप 10 नॉन इंग्लिश टीवी लिस्ट में नंबर 1 स्पॉट पर पहुंचने वाली पहली भारतीय सीरीज बन चुकी है। यह सिर्फ शो के लिए बल्कि बड़े पैमाने पर भारतीय कहानी कहने के लिए भी एक अहम पल है। इस शो को नीरज पांडे के साथ राघव एम.जयराथ और बी.ए फिदा ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में इमरान हाशमी के साथ जोया अफरोज, अमृता खानविलकर, शरद केलकर, नंदीश सिंह संधू और अनुराग सिन्हा लीड रोल में हैं। यह सीरीज एयरपोर्ट कस्टम और स्मगलिंग की हाईटेक दुनिया की कहानी है। हाल ही में इस सीरीज को लेकर राघव एम. जयराथ ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। पेश है कुछ प्रमुख अंश.. सवाल: हर तरफ ‘तस्करी’ की चर्चा हो रही है। दर्शकों की जिस तरह से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, वो सब आप देख रहे हैं। कैसा लग रहा है? जवाब: बहुत अच्छा लग रहा है। मैं हमेशा कहता हूं कि ये हमारा बाय-प्रोडक्ट है, जब हम कोई अच्छी चीज बना लेते हैं। अभी तो मैं, मेरी फैमिली, हमारी पूरी टीम, आर्टिस्ट्स और सब टैलेंट्स जो इसमें लगे थे। सब टॉप ऑफ द वर्ल्ड महसूस कर रहे हैं। सवाल: इमरान हाशमी ने एक वीडियो डाला है, जिसमें वो दर्शकों, फैंस और आपको सबको धन्यवाद दे रहे हैं। कह रहे हैं कि इस सीरीज को इतना प्यार मिला। इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे? जवाब: मुझे लगता है इमरान ने बिल्कुल सही कहा। हमें जितना प्यार मिल
अमिताभ से पहली मुलाकात में स्टार-स्ट्रक हुए राघव:‘तस्करी’ के डायरेक्टर बोले- हर स्टार का अलग औरा, इमरान ने फर्स्ट टेक में ही दिखाया मैजिक
By worldprime
On: जनवरी 29, 2026 5:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











