क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

अमेरिकी जांच एजेंसी से बात कर रही अडाणी एंटरप्राइजेज:घूसखोरी की जांच में अमेरिकी सरकार ने जानकारी मांगी; ₹2,029 करोड़ की रिश्वत देने का आरोप

On: फ़रवरी 10, 2026 6:29 अपराह्न
Follow Us:
अमेरिकी जांच एजेंसी से बात कर रही अडाणी एंटरप्राइजेज:घूसखोरी की जांच में अमेरिकी सरकार ने जानकारी मांगी; ₹2,029 करोड़ की रिश्वत देने का आरोप
---Advertisement---

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को बताया कि वह अमेरिकी जांच एजेंसी ‘ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स’ (OFAC) के साथ बातचीत कर रही है। यह मामला पिछले साल जून में ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ (WSJ) में छपी एक रिपोर्ट से जुड़ा है। जिसमें दावा किया गया था कि अरबपति गौतम अडाणी अपने ऊपर लगे घूसखोरी के आरोपों को खत्म कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। दरअसल अडाणी ग्रुप पर अमेरिका में 2,029 करोड़ रुपए की रिश्वत देने का आरोप है। अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोप पिछले साल अमेरिका में अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे।अटॉर्नी ऑफिस आरोप पत्र के मुताबिक, अडाणी की कंपनी ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट गलत तरीके से हासिल किए थे। इसके लिए सरकारी अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,029 करोड़ रुपए की रिश्वत देने का आरोप अडाणी पर लगाया गया था।आरोपियों ने अमेरिकी इन्वेस्टर्स और बैंकों से झूठ बोलकर पैसा इकट्ठा किया। यह पूरा मामला अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ था। 24 अक्टूबर 2024 को न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में यह केस दर्ज हुआ था। अमेरिकी एजेंसी ने 4 फरवरी को मांगी जानकारी अडाणी एंटरप्राइजेज ने बताया कि उसे 4 फरवरी को अमेरिकी ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स से एक ‘रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन’ (RFI) यानी जानकारी मांगने का पत्र मिला है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसी के साथ उनकी बातचीत चल रही है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि अब तक की बातचीत या पत्रों में उनके खिलाफ किसी भी तरह की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की बात सामने नहीं आई है। रिश्वतखोरी के आरोपों को हटवाने की कोशिश इस विवाद की जड़ पिछले साल जून में छपी वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि गौतम अडाणी अमेरिकी प्रशासन के साथ मिलकर उन रिश्वतखोरी के आरोपों को हटवाने की कोशिश कर रहे हैं, जो अमेरिका में उनके खिलाफ दर्ज हुए थे। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ग्रुप की कोशिश थी कि डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन इन आरोपों को खारिज करने में मदद करे। अब अमेरिकी एजेंसियां इसी सिलसिले में कंपनी से डेटा और जानकारी इकट्ठा कर रही हैं। कंपनी का पक्ष- कोई गलती नहीं पाई गई अडाणी एंटरप्राइजेज ने BSE को बताया कि अमेरिकी एजेंसी के साथ उनका कम्युनिकेशन सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। कंपनी ने बयान में कहा, जांच एजेंसी की ओर से जो पत्र मिला है, उसमें अब तक किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन या किसी गलत काम की पुष्टि नहीं हुई है। कंपनी का कहना है कि वे अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और पारदर्शिता बरत रहे हैं। जैसे ही कंपनी ने अमेरिकी एजेंसी के साथ हो रही इस बातचीत का खुलासा किया, बाजार में अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान 3.5% तक गिर गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });