राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा) परीक्षा-2021 के 14 विषयों के इन्टरव्यू के बाद प्राप्तांक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। कैंडिडेट्स रोल नम्बर और जन्मतिथि के माध्यम से अपने मार्क्स देख सकता है। इसमें प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (एसएस), पीडिएट्रिक न्यूरोलॉजी (एसएस), पीडिएट्रिक सर्जरी (एसएस), पीडिएट्रिक कार्डियोलॉजी (एसएस), न्यूरोलॉजी (एसएस), क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रेयूमेटोलॉजी (एसएस), गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी (एसएस), कार्डियोलॉजी (एसएस), पी एंड एसएम (बीएस), रेडियोथैरेपी (बीएस), फिजियोलॉजी (बीएस), साइकेट्री (बीएस), फिजिकल मेडिसिन एंड रिहेबिलिटेशन (बीएस), डेंटल एंड प्रोस्थेटिक हैड एंड नैक सर्जरी (बीएस) सब्जेक्ट शामिल हैं। फार्माकोलॉजी-ब्रॉड स्पेशलिटी के साक्षात्कार पत्र किए अपलोड सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा 2021 के फार्माकोलॉजी ब्रॉड स्पेशलिटी के पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 6 मार्च को किया जाएगा। आयोग ने इंटरव्यू पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने साथ नए पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी फोटो प्रति अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होना होगा। मेरिट लिस्ट, प्राप्तांक व फाइनल आंसर की जारी आरपीए?
असिस्टेंट प्रोफेसर के 14 सब्जेक्ट्स के मार्क्स जारी:6 मार्च को फार्माकोलॉजी के इंटरव्यू, लेटर अपलो़ड, जानिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स लाने होंगे
By worldprime
On: फ़रवरी 28, 2026 8:15 पूर्वाह्न
---Advertisement---




