टेक कंपनी आईटेल ने आज 9 फरवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन आईटेल A100 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन बॉडी और 6.6 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। खास बात ये है कि कंपनी फोन के साथ 100 दिन तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी दे रही है। फोन को दो स्टोरेज वैरिएंट में उतारा गया है। इसमें 3GB रैम वैरियंट की कीमत 6,799 रुपए और 4GB रैम ऑप्शन की कीमत 7,499 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन भारतभर में रिटेल स्टोर्स पर आज से अवेलेबेल है। डिजाइन और बिल्ड: स्लिम बॉडी और प्रीमियम फिनिश फोन को पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनाया गया है और ये मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) के साथ आया है, यानी रोजमर्रा के यूसेज में फोन काफी मजबूत है। फोन सिर्फ 8.49mm पतला है, जिससे यह हाथ में पकड़ने पर काफी स्लिम और प्रीमियम फील देता है। पीछे की तरफ स्टाइलिश टेक्स्चर दिया गया है। यहां कैमरा मॉड्यूल और फिंगरप्रिंट सेंसर की पोजीशन काफी क्लीन रखी गई है। आईटेल A100 में सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड जैसे तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। नीचे की तरफ चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। इसमें IR ब्लास्टर भी दिया गया है, जिससे आप टीवी और AC को रिमोट की तरह कंट्रोल कर सकते हैं। डिस्प्ले: 90Hz रिफ्रेश रेट और डायनामिक बार फ?
आईटेल का बजट स्मार्टफोन A100 लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹6,799:मिलिट्री सर्टिफाइड बॉडी और 6.6 इंच डिस्प्ले, 100 दिन तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट करा सकेंगे
By worldprime
On: फ़रवरी 9, 2026 8:30 अपराह्न
---Advertisement---











