टेक कंपनी आईटेल ने भारत में बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन A100 पेश किया है। फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ आया है। हमने फोन को एक हफ्ते इस्तेमाल किया है, तो चलिए जानते हैं इसमें क्या खास है… इस फोन में सबसे खास ‘अल्ट्रा लिंक’ फीचर है, जिससे बिना सिम नेटवर्क के भी दूसरे आईटेल फोन पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा फोन खरीदने के बाद 100 दिन के अंदर अगर स्क्रीन डेमेज होती है, तो कंपनी फ्री स्क्रीन रिप्लेस करेगी। डिजाइन और बिल्ड: स्लिम बॉडी और प्रीमियम मैट फिनिश फोन को पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनाया गया है और ये मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) के साथ आया है, यानी रोजमर्रा के यूसेज में फोन काफी मजबूत है। फोन सिर्फ 8.49mm पतला है, जिससे यह हाथ में पकड़ने पर काफी स्लिम और प्रीमियम फील देता है। पीछे की तरफ स्टाइलिश टेक्स्चर दिया गया है। यहां कैमरा मॉड्यूल और फिंगरप्रिंट सेंसर की पोजीशन काफी क्लीन रखी गई है। आईटेल A100 में सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड जैसे तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। नीचे की तरफ चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। इसमें IR ब्लास्टर भी दिया गया है, जिससे आप टीवी और AC को रिमोट की तरह कंट्रोल कर सकते हैं। फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट है, यानी आप दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड भ?
आईटेल A100 रिव्यू:प्रीमियम डिजाइन के साथ बिना नेटवर्क कॉलिंग जैसे फीचर, लो बजट में अच्छा ऑप्शन
By worldprime
On: फ़रवरी 20, 2026 8:47 अपराह्न
---Advertisement---











