राजनंदगांव / छत्तीसगढ़ हाइलाइट फार्म हाउस में चल रहा था ऑनलाइन हाईटेक सट्टा 9 आरोपी नामजद, 7 गिरफ्तार 20.23 लाख रुपए की नकदी और संपत्ति जब्त ‘साईं ऐप’ के जरिए हर गेंद-ओवर पर लग रहा था दांव कोड भाषा में होता था पूरा हिसाब-किताब कार्रवाई का पूरा घटनाक्रम छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आईपीएल सीजन के दौरान अवैध सट्टेबाजी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर की निगरानी में साइबर सेल व घुमका, बसंतपुर और लालबाग थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम खैरझिटी स्थित एक कृषि फार्म हाउस पर दबिश दी। यहां आरोपी अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल 9 लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। हाईटेक तरीके से चल रहा था सट्टा नेटवर्क जांच में सामने आया कि आरोपी ‘साईं ऐप’ के माध्यम से आईपीएल मैचों की हर गेंद और ओवर पर लाखों रुपए का सट्टा लगवा रहे थे। इसके लिए मोबाइल, लैपटॉप और विशेष सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा था। सट्टे के पूरे लेन-देन और हिसाब-किताब को कोड भाषा में दर्ज किया जाता था, जिससे पुलिस की नजरों से बचा जा सके। इस हाईटेक सिस्टम के जरिए बड़े स्तर पर सट्टे?
आईपीएल सट्टेबाजी पर राजनांदगांव पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़…
By worldprime
On: अप्रैल 5, 2026 8:45 पूर्वाह्न
---Advertisement---









