सोमवार को मुंबई में 18वें इनविटेशनल फंडरेजर 2026 टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचे। द गोल्फ फाउंडेशन की तरफ से द बॉम्बे प्रेसीडेंसी गोल्फ क्लब में आयोजित इस इवेंट में आमिर के अलावा नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (NMMC) के कमीशनर डॉक्टर कैलाश शिंदे और मिस इंडिया भी मौजूद रहीं। इस टूर्नामेंट के जरिए द गोल्फ फाउंडेशन का उद्देश्य खेल के माध्यम से सामाजिक और चैरिटेबल पहलों को समर्थन देना है। टूर्नामेंट का आगाज सुबह 8 बजे हुआ, जब क्लब के हरे-भरे मैदान पर खिलाड़ियों ने अपनी गेंदें साधना शुरू कीं। आमिर खान शाम को खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस खास मौके पर आमिर खान ने खेल और समाजसेवा के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा- “गोल्फ सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एकाग्रता व धैर्य का प्रतीक है। ऐसे फंडरेजर से समाज के जरूरतमंदों तक मदद पहुंचेगी।” उनके इस बयान से मौके पर तालियां गूंज उठीं। वहीं, डॉ. कैलाश शिंदे ने बताया कि NMMC हमेशा सामाजिक पहलों का साथ देता है। मुंबई में खेल व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे इवेंट महत्वपूर्ण हैं। यह टूर्नामेंट न केवल फंड जुटाएगा, बल्कि युवाओं को खेल की ओर प्रेरित करेगा।” बता दें कि टूर्नामेंट में कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को ट्?
आमिर खान इनविटेशनल फंडरेजर 2026 टूर्नामेंट के चीफ गेस्ट बने:कहा- गोल्फ सिर्फ खेल नहीं, धैर्य का प्रतीक, ऐसे फंडरेजर से जरूरतमंदों को मदद मिलेगी
By worldprime
On: जनवरी 19, 2026 8:55 अपराह्न
---Advertisement---











