बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने रविवार को मुंबई मैराथन में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बच्चे जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव खान भी मौजूद थे। दौड़ पूरी करने के बाद पूरा परिवार मीडिया से बात करता नजर आया। इस बातचीत में आमिर और किरण ने मुंबई की बिगड़ती हवा की क्वालिटी पर भी अपनी राय रखी। जब आमिर से शहर के बढ़ते प्रदूषण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर कहा, “हां, अब क्या करें?” जब उन्हें याद दिलाया गया कि मुंबई के लोग ऐसी स्थिति के आदी नहीं हैं, तो आमिर ने कहा, “मुझे पता है।” इस पर किरण राव ने कहा कि इस मुद्दे पर सबको मिलकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें इसके कारणों को समझना चाहिए और नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, ताकि शहर की हवा बेहतर हो सके। आमिर ने भी उनकी बात से सहमति जताते हुए कहा कि सभी को पॉजिटिव तरीके से योगदान देना चाहिए। एक्टर ने यह भी बताया कि इस साल मैराथन में शामिल होने के लिए उन्हें उनकी बेटी ने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग और सीनियर सिटिजन की दौड़ में लोगों का जो उत्साह देखा, उससे उन्हें लगा कि उन्हें हर साल आना चाहिए। आमिर ने मुंबई की इस भावना की तारीफ भी की। बता दें कि इस मैराथन में राहुल बोस, निकिता दत्ता, डिनो मोरिया, विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज जैसे सेलेब्स भी
आमिर खान ने मुंबई मैराथन में हिस्सा लिया:एक्टर ने बताया बेटी इरा ने दौड़ में शामिल होने के लिए प्रेरित किया
By worldprime
On: जनवरी 18, 2026 8:25 अपराह्न
---Advertisement---











