क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

आरजी-कर रेप पीड़ित की मां को बीजेपी देगी टिकट:केरल कांग्रेस के 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी; पुडुचेरी सीएम चुनावों से पहले तीर्थयात्रा पर गए

On: मार्च 20, 2026 6:30 पूर्वाह्न
Follow Us:
आरजी कर रेप पीड़ित की मां को बीजेपी देगी टिकट:केरल कांग्रेस के 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी; पुडुचेरी सीएम चुनावों से पहले तीर्थयात्रा पर गए
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी(BJP) आरजी कर रेप केस पीड़ित की मां को चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। पीड़ित की मां ने बताया कि उन्हें नॉर्थ 24 परगना की पानीहाटी सीट से उतारा जा सकता है। इसी बीच, भाजपा ने गुरुवार को 112 सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को 37 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले 1003 मार्च को पार्टी ने 55 उम्मदीवारों के नाम की घोषणा की थी। 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों में पार्टी ने अपने किसी भी सांसद को चुनाव मैदान में न उतारने का फैसला किया है। उधर, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और AINRC के संस्थापक-अध्यक्ष एन. रंगासामी गुरुवार को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के मंदिरों की तीर्थयात्रा पर गए। मुख्यमंत्री ने सेलम में श्री सद्गुरु अप्पा पैथियम स्वामीगल मंदिर के दर्शन किए, और उन्होंने तिरुचेंदूर में सुब्रमण्य स्वामी मंदिर तथा मदुरै में मीनाक्षी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। केरल के कन्नूर से सांसद ने इस्तीफे की धमकी दी थी पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सांसदों को भेजने के बजाय केरल के अपने नेतृत्व पर भरोसा करने का नीतिगत फैसला लेने के लिए आंतरिक दबावों का सामना किया। बुधवार शाम को कन्नूर के सांसद के. सुधाकरन ने इस्तीफा देने की धमकी दी। न्यू एजेंसी ANI के मुताबिक उन्हें जब पता चला कन्नूर विधानसभा सीट के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया है, उन्होंने नेताओं को अलविदा भी कह दिया। बुधवार देर रात कई नेताओं ने सुधाकरन को शांत किया और उन्हें पार्टी के फैसले का पालन करने के लिए राजी कर लिया। सुधाकरन ने गुरुवार को कहा कि वह पार्टी की अनुमति के बिना केरल चुनाव नहीं लड़ेंगे। राज्यवार विधानसभा चुनाव शेड्यूल… 4 राज्यों में SIR, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नाम कटे जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 103,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,28,210,26 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 23 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 2126 लाख, असम में 2100 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 20213 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था। अब 22021 राज्यों में चुनौती और मौजूदा स्थिति पश्चिम बंगाल- 26 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री: 28 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। तमिलनाडु- भाजपा-कांग्रेस 60 साल से यहां सत्ता में नहीं आ सकीं: आजादी के बाद लगभग दो दशक तक यहां कांग्रेस की सरकार रही। 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई और इसके साथ ही राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आया। 63 के बाद से तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से AIADMK और DMK के बीच घूमती रही है। फिलहाल तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई में DMK की सरकार है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई। पार्टी ने कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दल के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी ने कई चुनावों में AIADMK जैसे दलों के साथ गठबंधन जरूर किया, लेकिन राज्य में उसकी अपनी सरकार नहीं रही। केरल- दक्षिण का इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में: देश का इकलौता राज्य है, जहां आज भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता। असम- कांग्रेस ने किया 8 पार्टियों से अलायंस: राज्य में 10 साल से भाजपा की सरकार है। पार्टी तीसरे चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पीएम मोदी 6 महीने में 3 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। यहां पार्टी ने 126 सीटों में से 100+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। असम में बांग्लादेश, घुसपैठियों/सीमा सुरक्षा, असमिया पहचान जैसे मुद्दे हैं। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इसमें वामपंथी और क्षेत्रीय दल शामिल हैं। पुडुचेरी- सबसे कम सीटों वाली विधानसभा: 2021 में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद AINRC-BJP गठबंधन ने सत्ता हासिल की और एन. रंगास्वामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। यह पहली बार था जब BJP सत्ता में सीधे तौर पर भागीदार बनी। इस बार कांग्रेस DMK के साथ गठबंधन में वापसी की कोशिश कर रही है और सरकार गिरने के मुद्दे को एंटी-इनकम्बेंसी में बदलना चाहती है। गुजरात-महाराष्ट्र सहित 6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेंसेक्स 850 अंक चढ़कर 75,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 250 अंकों की तेजी; आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स 850 अंक चढ़कर 75,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 250 अंकों की तेजी; आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

क्या इंग्लैंड क्रिकेट को झेलना पड़ेगा बड़ा झटका?: ड्यूक बॉल की कमी से बढ़ीं मुश्किलें, शिपिंग पर पड़ा बड़ा असर

क्या इंग्लैंड क्रिकेट को झेलना पड़ेगा बड़ा झटका? : ड्यूक बॉल की कमी से बढ़ीं मुश्किलें, शिपिंग पर पड़ा बड़ा असर

सोना ₹7 हजार और चांदी ₹20 हजार सस्ती हुई:क्रूड 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल डीजल महंगा हो सकता है, hdfc बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से शेयर 5% टूटा

सोना ₹7 हजार और चांदी ₹20 हजार सस्ती हुई:क्रूड 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है, HDFC बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से शेयर 5% टूटा

ipl 2026: 'सैमसन की कमी कभी पूरी नहीं होगी', बोले कप्तान रियान; कोच संगकारा ने राजस्थान की नई रणनीति पर की बात

IPL 2026: ‘सैमसन की कमी कभी पूरी नहीं होगी’, बोले कप्तान रियान; कोच संगकारा ने राजस्थान की नई रणनीति पर की बात

psl में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस::bcb बोला सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही पाकिस्तान जाएंगे प्लेयर्स; सुरक्षा कारणों से फैसला

पीएसएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंसः बीसीबी बोला-सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही पाकिस्तान जाएंगे प्लेयर्स; सुरक्षा कारणों से फैसला

इंदौर में डिजिटल लॉक ने ली 8 लोगों की जान:एक्सपर्ट बोले हर स्मार्ट लॉक खतरनाक नहीं; जानिए, कैसे करें सुरक्षित ताले का चुनाव

इंदौर में डिजिटल लॉक ने ली 8 लोगों की जान:एक्सपर्ट बोले- हर स्मार्ट लॉक खतरनाक नहीं; जानिए, कैसे करें सुरक्षित ताले का चुनाव

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });