क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

आर्मी चीफ बोले- शक्सगाम घाटी पर पाकिस्तान-चीन समझौता अवैध:भारत इसे नहीं मानता; शक्सगाम 5180 वर्ग किमी का क्षेत्र, CPEC कॉरिडोर यहीं से गुजरा

On: जनवरी 14, 2026 7:39 पूर्वाह्न
Follow Us:
आर्मी चीफ बोले शक्सगाम घाटी पर पाकिस्तान चीन समझौता अवैध:भारत इसे नहीं मानता; शक्सगाम 5180 वर्ग किमी का क्षेत्र, cpec कॉरिडोर यहीं से गुजरा
---Advertisement---

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि भारत शक्सगाम घाटी पर पाकिस्तान और चीन के बीच 1963 के समझौते को अवैध मानता है। जनरल द्विवेदी की यह टिप्पणी शक्सगाम घाटी में चीन के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की आलोचना करने के चार दिन बाद आई है। हम घाटी में किसी भी गतिविधि को मंजूरी नहीं देते हैं। विदेश मंत्रालय पहले ही यह साफ कर चुका है। इसलिए, चीन में जारी किए गए संयुक्त बयान के बारे में, CPEC 2.0 के बारे में मैं जो समझता हूं, हम उसे स्वीकार नहीं करते हैं। हम इसे दोनों देशों द्वारा की जा रही एक अवैध कार्रवाई मानते हैं। इसके पहले, लद्दाख LG कवींद्र गुप्ता ने भी चीन द्वारा शक्सगाम घाटी पर किए गए दावे को सख्ती से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला पूरा कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है। गुप्ता ने कहा, ‘हमें नहीं पता पाकिस्तान ने चीन से क्या सौदा किया है। चीन को समझना चाहिए कि उसकी विस्तारवादी नीति से कुछ हासिल नहीं होगा। भारत अब 1962 वाला नहीं, यह 2026 का भारत है। ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम किया जाएगा। विदेश मंत्रालय इस पर नजर रखे हुए है।’ शक्सगाम वैली के बारे में जरूरी बातें… अभी यह मामला क्यों सामने आया चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के तहत शक्सगाम घाटी में चीन बड़े पैमाने पर निर्माण किए जाने की खबरों के कारण भारत की चिंताएं बढ़ गई हैं। खबरों के मुताबिक बीजिंग इस क्षेत्र में एक ऑलवैदर रोड बना रहा है, जिसकी लगभग लंबाई 75 किमी और चौड़ाई 10 मीटर पहले ही पूरी हो चुकी है। सरकार ने चेतावनी दी है कि ऐसे प्रोजेक्ट उस क्षेत्र की जमीनी हकीकत में बदलाव का खतरा है जिसे वह अपना संप्रभु क्षेत्र मानता है। 1950 में चीनी घुसपैठ बढ़ी तो पाकिस्तान ने चीन को दिया शक्सगाम अक्टूबर 1947 में जम्मू और कश्मीर के भारत में विलय के बाद शक्सगाम घाटी कानूनी रूप से भारतीय क्षेत्र का हिस्सा बन गई। 1950 के दशक में पूर्वी हुंजा में चीनी घुसपैठ के कारण भारत-चीन संबंध बिगड़ने लगे। तत्कालीन राष्ट्रपति अयूब खान के नेतृत्व में पाकिस्तान ने बीजिंग के करीब आना शुरू कर दिया और भारत की आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए 1963 में शक्सगाम घाटी और यारकंद नदी के किनारे के क्षेत्रों को औपचारिक रूप से चीन को सौंप दिया। भारत के साथ डोकलाम विवाद के बाद से, चीन ने इस क्षेत्र में सैन्य और बुनियादी ढांचागत गतिविधियों को काफी हद तक बढ़ा दिया है, जिससे भारत से कानूनी रूप से संबंधित क्षेत्र दिल्ली के लिए एक बड़ी सुरक्षा चिंता का विषय बन गया है। ———————————– शक्सगाम घाटी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कांग्रेस बोली-BJP और चीन में कौन सा गुप्त समझौता:भाजपा मुख्यालय में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और बीजेपी नेताओं की मुलाकात पर सवाल उठाए कांग्रेस ने मंगलवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के डेलिगेशन की भाजपा नेताओं से मुलाकात और चीन के जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी इलाके को अपना बताने पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने CPC-BJP बैठक की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- बीजेपी दफ्तर में बीजेपी नेता और CPC नेताओं के बीच मीटिंग हो रही है। BJP-चीन में कौन सा गुप्त समझौता हुआ? यह रिश्ता क्या कहलाता है? BJP ने देशद्रोह क्यों किया? पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });