क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

इंडिगो के खिलाफ CCI ने दिए जांच के आदेश:कहा- जानबूझकर हजारों फ्लाइट्स कैंसिल कीं, इससे लाखों पैसेंजर परेशान हुए थे

On: फ़रवरी 4, 2026 7:27 अपराह्न
Follow Us:
इंडिगो के खिलाफ cci ने दिए जांच के आदेश:कहा जानबूझकर हजारों फ्लाइट्स कैंसिल कीं, इससे लाखों पैसेंजर परेशान हुए थे
---Advertisement---

कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के खिलाफ ‘अनफेयर बिजनेस प्रैक्टिस’ यानी अनुचित व्यापारिक गतिविधियों को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई दिसंबर में इंडिगो द्वारा हजारों फ्लाइट्स कैंसिल करने और उसके बाद पैदा हुए ऑपरेशनल संकट को देखते हुए की गई है। आयोग का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द करने से बाजार में उड़ानों की कमी हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई और प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन हुआ। CCI ने कहा- डिमांड के समय जानबूझ कर उड़ानों की कमी पैदा की CCI ने अपने 643 पन्नों के आदेश में इंडिगो की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आयोग ने कहा कि हजारों फ्लाइट्स कैंसिल करना, जो कि एयरलाइन की कुल क्षमता का एक बड़ा हिस्सा था, एक तरह से बाजार से अपनी सर्विस को रोक लेना है। ऐसा करने से पीक डिमांड के समय उड़ानों की आर्टिफिशियल यानी जानबूझकर कमी पैदा हुई। इससे न केवल यात्रियों के लिए हवाई यात्रा के विकल्प कम हुए, बल्कि कंज्यूमर एक्सेस को भी सीमित कर दिया गया। दिसंबर में 2,500 फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं, 3 लाख पैसेंजर्स पर पड़ा असर इंडिगो के लिए यह संकट पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में शुरू हुआ था। 3 से 8 दिसंबर के बीच ही इंडिगो की करीब 4,500 फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं। इसके अलावा करीब 2000 फ्लाइट्स में देरी हुई थी। इसके कारण देशभर के एयरपोर्ट्स पर लाखों यात्री फंसे रहे और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। पायलटों के ड्यूटी नियमों में सख्ती बनी थी वजह DGCA ने विंटर शेड्यूल में 10% की कटौती की थी ऑपरेशनल दिक्कतों को देखते हुए एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने पहले ही इंडिगो पर सख्त रुख अपनाया था। रेगुलेटर ने एयरलाइन के विंटर शेड्यूल में 10% की कटौती कर दी थी, जो 10 फरवरी तक लागू रहेगी। अब सीसीआई की जांच यह पता लगाएगी कि क्या यह सब जानबूझकर किया गया था ताकि बाजार में अपनी स्थिति का फायदा उठाया जा सके। इंडिगो की बाजार में 64% हिस्सेदारी इंडिगो के पास भारतीय घरेलू बाजार का 64% हिस्सा है। हालांकि, पिछले कुछ समय से एयरलाइन ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना कर रही है। इसमें क्रू (स्टाफ) की कमी, सप्लाई चेन की समस्याओं के कारण कुछ विमानों का जमीन पर खड़ा होना (ग्राउंडिंग) और मौसम के कारण होने वाली बाधाएं शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });