क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स का इस्तीफा:दिसंबर में फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ी हुई थी, ₹22 करोड़ जुर्माना लगा था; फाउंडर राहुल भाटिया संभालेंगे कमान

On: मार्च 10, 2026 6:48 अपराह्न
Follow Us:
इंडिगो के ceo पीटर एलबर्स का इस्तीफा:दिसंबर में फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ी हुई थी, ₹22 करोड़ जुर्माना लगा था; फाउंडर राहुल भाटिया संभालेंगे कमान
---Advertisement---

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर एलबर्स ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने आज 43 मार्च को रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। एलबर्स के जाने के बाद अब कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर एयरलाइन के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे। 3 महीने पहले इंडिगो को भारी फ्लाइट ऑपरेशंस संकट का सामना करना पड़ा था। उस दौरान करीब 3 लाख यात्री फंसे रह गए थे, जिसके बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन पर ₹22.20 करोड़ का भारी जुर्माना भी लगाया था। आज ही जिम्मेदारी से मुक्त हुए एलबर्स इंडिगो ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज हुई मीटिंग में CEO पीटर एलबर्स के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। उन्हें आज बिजनेस ऑवर्स खत्म होने के बाद जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह राहुल भाटिया कंपनी के मामलों का मैनेजमेंट देखेंगे। इस्तीफे की वजह निजी कारण बताई राहुल भाटिया को लिखे अपने इस्तीफे में पीटर एलबर्स ने पद छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कंपनी से अपना नोटिस पीरियड खत्म करने की भी अपील की ताकि वे तत्काल प्रभाव से पद मुक्त हो सकें। दिसंबर से ही दबाव में थे पीटर एलबर्स पीटर एलबर्स ने सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभाली थी। पिछले साल दिसंबर में एयरलाइन को अपने इतिहास के सबसे खराब ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा था। सैकड़ों उड़ानें रद्द होने और देरी की वजह से एयरलाइन की साख पर बुरा असर पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संकट की वजह से कंपनी को करीब ₹2,000 करोड़ का नुकसान भी हुआ था। तभी से एलबर्स पर इस्तीफे का दबाव था। DGCA की सख्त कार्रवाई और भारी जुर्माना दिसंबर में हुए फ्लाइट व्यवधान के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। जांच में पाया गया कि एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती। इसके बाद इंडिगो पर ₹22.20 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई थी। जानकारों का मानना है कि इस घटना के बाद से ही बोर्ड और CEO के बीच तालमेल में कमी आने लगी थी। 3 ग्राफिक्स में जानें इंडिगो संकट की वजह, एयरलाइन का जबाव और सरकार का एक्शन राहुल भाटिया के पास कमान, नए CEO की तलाश शुरू इंडिगो के को-फाउंडर और वर्तमान MD राहुल भाटिया अब अस्थायी रूप से ऑपरेशंस की कमान संभालेंगे। एयरलाइन अब नए पूर्णकालिक CEO की तलाश शुरू करेगी। मार्केट लीडर होने के नाते इंडिगो के लिए यह बदलाव काफी अहम है, क्योंकि कंपनी अपनी अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… 15 लाख से शुरू किया बिजनेस: आज 73 हजार करोड़ रुपए की नेट वर्थ, राहुल भाटिया ने इंडिगो को बनाया देश की नंबर 1 एयरलाइंस 4 दिन में देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो की 1200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। इससे एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी जैसा माहौल नजर आ रहा है और देशभर में लोगों को ट्रैवल करने में परेशानी हो रही है। एयरलाइंस के घरेलू मार्केट पर इंडिगो का ही कब्जा है। इस बीच राहुल भाटिया चर्चा में है। राहुल भाटिया इंडिगो यानी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रमोटर और को-फाउंडर हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ipl 2026 | दूसरे फेज में रायपुर को 2 बड़े मैच, srk आने की चर्चा से हाईप

IPL 2026 | दूसरे फेज में रायपुर को 2 बड़े मैच, SRK आने की चर्चा से हाईप

जम्मू कश्मीर विधानसभा में खोमेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन:नेशनल कांफ्रेंस और pdp नेताओं के बीच धक्का मुक्की; पेपर फाड़े गए

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में खोमेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन:नेशनल कांफ्रेंस और PDP नेताओं के बीच धक्का-मुक्की; पेपर फाड़े गए

virat kohli new tattoo: ipl से पहले कोहली ने बनवाया नया टैटू; उनके जीवन अनुभव और बदलाव की कहानी को दर्शाता है

Virat Kohli New Tattoo: IPL से पहले कोहली ने बनवाया नया टैटू; उनके जीवन-अनुभव और बदलाव की कहानी को दर्शाता है

ind vs aus test: कोलकाता मुंबई में पिछले दो दशक से नहीं हुआ भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच; क्यों इंतजार हुआ लंबा?

IND vs AUS Test: कोलकाता-मुंबई में पिछले दो दशक से नहीं हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच; क्यों इंतजार हुआ लंबा?

धुरंधर 2 बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म:मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1067 करोड़ हुआ, पठान को छोड़ा पीछे

धुरंधर 2 बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म:मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1067 करोड़ हुआ, पठान को छोड़ा पीछे

सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 74,300 पर आया:निफ्टी 300 अंक टूटा, 23,000 पर कारोबार कर रहा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 74,300 पर आया:निफ्टी 300 अंक टूटा, 23,000 पर कारोबार कर रहा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });