समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंग कंट्रोवर्सी के बाद शो स्टिल अलाइव से स्टैंड अप कॉमेडी में वापसी की है। इस शो में समय रैना ने लेटेंट शो के विवाद, रणवीर अलाहाबादिया के अश्लील सवाल पर रिएक्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का भी जमकर मजाक उड़ाया है। इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी पर समय रैना ने कहा कि जिस एपिसोड पर विवाद हुआ, वो 5 घंटे का था। उसे मुश्किल से समय लगाकर एडिट कर एक घंटे का किया गया था। कॉमेडियन ने इस पर कहा- ‘कई लोग मुझसे मिलते हैं और पूछते हैं कि समय भाई आप में इतना ही दिमाग है, तो आपने बीयर बाइसेप्स (रणवीर अलाहाबादिया) का वो घटिया सवाल हटाया क्यों नहीं एडिट से। मैं तुम्हें मां की कसम सच बताता हूं, उस एपिसोड में बीयर बाइसेप्स ने वो सवाल 8 बार किया था।’ आगे समय ने कहा, ‘इसके अलावा भी उसने कई सवाल किए थे। जब मैंने एडिट देखा तो सोचा कि ये तो इसने बहुत गंदी बातें की हैं इसमें। चलो एक रख देता हूं, बाकी सब हटा देता हूं। तो मेरे पॉइंट ऑफ व्यू से मैंने तो 99 पर्सेंट किटाणू मार दिए थे। मुझे क्या पता था कि वो एक पर्सेंट से ही पेंडेमिक हो जाएगा।’ समय रैना ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक इसी शो में समय रैना ने अमिताभ बच्चन का भी मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि जब वो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे, तो वो कई सवाल करना चाहते थे, जो नहीं ?
इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी पर समय रैना का रिएक्शन:बोले- रणवीर अलाहाबादिया ने अश्लील सवाल 8 बार पूछा था; अमिताभ बच्चन का भी उड़ाया मजाक
By worldprime
On: अप्रैल 8, 2026 11:03 पूर्वाह्न
---Advertisement---





