क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान आग, 6 की मौत:3 झुलसे; शॉर्ट सर्किट से हादसा, घर में रखे 4 सिलेंडर फटे

On: मार्च 18, 2026 7:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान आग, 6 की मौत:3 झुलसे; शॉर्ट सर्किट से हादसा, घर में रखे 4 सिलेंडर फटे
---Advertisement---

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने आग लग गई, जिसमें जलकर 6 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार ने आग पकड़ ली। यह आग तेजी से घर की ओर फैली और वहां रखे 15 गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई। आग लगते ही घर में रखे सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। देखते ही देखते 4 गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके कारण कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से जुड़े फोटो… घर में रखे केमिकल में भी आग लगी इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया, ‘शुरुआती जांच के अनुसार, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज की जा रही थी और उसका चार्जिंग पॉइंट फट गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। घर के अंदर 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें से कुछ फट गए। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को लिया गया है। यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील हैं।’ हादसे में इनकी मौत हुई ये 3 लोग घायल हुए बिजली सप्लाई बंद हुई, घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुले पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, तिलक नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। फायर टीम ने पहुंचकर लगातार आग बुझाने का प्रयास किया। तीन मंजिला मकान है जहां मनोज सेठिया का परिवार रहता था। प्रारंभिक कार्रवाई में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 6 लोगों की मौत हुई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, घर के बाहर चार्ज हो रहे एक इलेक्ट्रिक वाहन के चार्जिंग पॉइंट पर विस्फोट हुआ, जिससे आग लगी। आग पहले वाहन में फैली और फिर धीरे-धीरे घर के अंदर पहुंच गई। जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। आग लगने के दौरान जब बिजली सप्लाई बंद हुई तो ये लॉक खुल नहीं पाए, जिससे अंदर फंसे लोगों को निकालने में कठिनाई हुई। दरवाजों को तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। संभावना है कि घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों में भी आग के कारण विस्फोट हुआ, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खिताबी सूखा खत्म करना चाहेगा सनराइजर्स: युवा जोश पर निर्भर हैदराबाद, स्टार खिलाड़ियों की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

खिताबी सूखा खत्म करना चाहेगा सनराइजर्स: युवा जोश पर निर्भर हैदराबाद, स्टार खिलाड़ियों की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

csk: क्या सीएसके को संजू सैमसन को बनाना चाहिए कप्तान? उथप्पा ने दिया ये जवाब; हैदराबाद के लिए कही ये बात

CSK: क्या सीएसके को संजू सैमसन को बनाना चाहिए कप्तान? उथप्पा ने दिया ये जवाब; हैदराबाद के लिए कही ये बात

cji बोले ai ज्यूडीशियरी को मजबूत करने में मदद करे:डेटा रिकॉर्ड संभाले, पैटर्न पहचाने लेकिन फैसले सुनाने के काम में दखल न दे

CJI बोले- AI ज्यूडीशियरी को मजबूत करने में मदद करे:डेटा-रिकॉर्ड संभाले, पैटर्न पहचाने लेकिन फैसले सुनाने के काम में दखल न दे

धुरंधर 2 ने दुनिया भर में ₹500 करोड़ कमाए:तीसरे दिन ₹113 करोड़ की कमाई की, जवान बाहुबली 2 और दंगल को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 ने दुनिया भर में ₹500 करोड़ कमाए:तीसरे दिन ₹113 करोड़ की कमाई की, जवान-बाहुबली 2 और दंगल को पीछे छोड़ा

swot analysis: गत चैंपियन आरसीबी विराट अनुभव पर निर्भर, ऑलराउंडर हैं टीम की ताकत; हेजलवुड की चोट से बढ़ी चिंता

SWOT Analysis: गत चैंपियन आरसीबी विराट अनुभव पर निर्भर, ऑलराउंडर हैं टीम की ताकत; हेजलवुड की चोट से बढ़ी चिंता

ईद 2026 सेलिब्रेशन; सलमान ने फैंस को ग्रीट किया:सोनाक्षी सिन्हा, सारा अली खान और हिना खान ने भी मनाया त्योहार, देखें तस्वीरें

ईद 2026 सेलिब्रेशन; सलमान ने फैंस को ग्रीट किया:सोनाक्षी सिन्हा, सारा अली खान और हिना खान ने भी मनाया त्योहार, देखें तस्वीरें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });