क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

इंपैक्ट फीचर:शिक्षा ही मनुष्य के सर्वांगीण विकास का आवश्यक अंग है

On: अप्रैल 4, 2026 7:45 अपराह्न
Follow Us:
इंपैक्ट फीचर:शिक्षा ही मनुष्य के सर्वांगीण विकास का आवश्यक अंग है
---Advertisement---

एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द एजुकेशन हब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित स्वामी केशवानन्द एजु हब की महक आज केवल भारत में नहीं अपितु पड़ोसी देशों के विद्यार्थी भी यहां से शिक्षा अर्जित कर अपना व्यक्तित्व निर्माण कर रहे हैं। शिक्षा संत के नाम से सुविख्यात संस्थान स्वामी केशवानन्द के आदर्शों का अनुसरण करते हुए 1999 में रामनिवास ढाका ने अपने पूज्य पिता श्री जोर सिंह ढाका के आशीर्वाद से इस संस्थान की नींव रखी। उस समय लगाया गया यह पौधा आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। संस्थान के 10 हजार छात्र-छात्राओं के साथ 600 शिक्षकों की टीम लगातार समर्पण भाव से अध्यापन कार्य में जुड़कर राष्ट्र को प्रगति पथ प्रशस्त कर रहा है। संस्थान के समस्त विभागों के कक्षा-कक्ष पूर्णतया वातानुकूलित, डिजिटल बोर्ड्स एवं अत्याधुनिक तकनिकी से युक्त है, जहां चप्पे-चप्पे पर आई.पी. कैमरों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखी जाती है। संस्थान आर.बी.एस.ई., सी.बी.एस.ई., एन.डी.ए., जेईई, नीट, एग्रीकल्चर, नर्सिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्नीक कॉलेज, स्पेशल डीएलईडी, सामान्य डीएलईडी, स्पेशल बी.एड., आई. टी.ई.पी., यूपीएससी, आरपीएससी, एस.एस.सी., सी.जी.एल, रेलवे व बैंक पी.ओ. जैसे कोर्स संचालित हैं। नीट जेईई :- संस्थान ने अत्याधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न नीट, जेईई फाउन्डेशन एण्ड टारगेट क्लासेज के प्रथम बैच के 70 प्रतिशत बच्चों का जेईई मेन्स के लिए चयन हुआ है जिनमें 17 बच्चों ने 95 से 99 पर्सेन्टाइल प्राप्त किए हैं। इसमें देश के अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित अध्ययन करवाया जा रहा है। एनडीए :- संस्थान में संचालित एन.डी.ए. कैम्पस जहां नेवी, एयरफोर्स, आर्मी में चयनित होकर विद्यार्थी राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित है। एन.डी.ए. में चयनित ज्योति, नरेन्द्र, गणेश, आदित्य, हितेश, जीवराज, आईना, काजल, रोहित, हेमन्त, अशोक जैसे अनेक छात्र-छात्राओं ने संस्थान का परचम लहराया है। नर्सिंग कॉलेज :- 2010 से संचालित बी.एस.सी. नर्सिंग कॉलेज आज उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाला कॉलेज बन चुका है। हाल ही के वर्षों में 107 विद्यार्थियों का राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर तथा 7 विद्यार्थियों का रेलवे नर्सिंग ऑफिसर, 20 एम्स नर्सिंग ऑफिसर तथा 4 स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में चयनित होकर स्वामी केशवानन्द नर्सिंग कॉलेज की धाक कायम किए हुए हैं। सी.बी.एस.ई एवं आर.बी.एस.ई बोर्ड संस्थान का आर.बी.एस.ई व सी.बी.एस.ई. बोर्ड का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहता है। छात्र प्रदीप तेतरवाल ने 2008 में सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा में सम्पूर्ण राजस्थान में प्रथम मैरिट प्राप्त करके एक परम्परा कायम कर दी जो कि अनवरत जारी है। संस्थान की छात्रा साक्षी वर्मा ने बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत के साथ-साथ सीयुईटी 2025 में ऑल इण्डिया टॉप किया। सत्र 2026 में छात्रा नैना धाकड़ और छात्र अंकित ने 98.60 प्रतिशत के साथ एवं छात्रा प्रतिभा शर्मा एवं अंकिता कृष्णियां ने 98 प्रतिशत के साथ टॉप किया। साथ ही कृषि संकाय में प्रियल ढाका ने 97.20 प्रतिशत से राजस्थान में टॉप किया। छात्रा अम्बिका व कल्पना शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित किये। संस्थान के 75 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत अधिक अंक अर्जित कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। डिग्री कॉलेज :- सन् 2007 से संचालित स्वामी केशवानन्द पीजी कॉलेज जहां से बी.ए. बी.एस.सी., बी. कॉम. एम. ए. एम. एस. सी कोर्स के साथ साथ यूपीएससी, आरपीएससी, एसएससी, बैंक पीओ, जैसी भर्तियों के लिए तैयारी करवाई जा रही है। महाविद्यालय के कई छात्र छात्राओं ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में उच्च रैंक हासिल कर उच्च पदों की शोभा बढ़ा रहे हैं। जिसमें मुकेश गोदारा, मोहसिन खान, सुमन बिजारणिया, सुरेश डारा, सुनीता महरिया जैसे छात्र-छात्राओं ने संस्थान के छात्रावास में रहकर ही मुकाम हासिल किया है। संस्थान 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड, बीएससी बीएड कोर्स संचालित हैं। स्पेशल डीएलईडी व बीएड संस्थान में दिव्यांग बच्चों के प्रशिक्षण हेतु स्पेशल डीएलईडी व बीएड कोर्स संचालित किया है। आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त लेबोरेट्री एवं वातानुकूलित डिजिटल कक्षा कक्ष के साथ प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी संस्थान में JET, CLET, CUET की तैयारी अनुभवी एवं प्रशिक्षित प्राध्यापकों के द्वारा करवाई जाती है। विद्यार्थी इन परीक्षाओं के माध्यम से प्रतिवर्ष JET परीक्षा पास कर देश के उत्कृष्ट कृषि विज्ञान विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाते हैं तथा CLET परीक्षा पास कर देश केन्द्रीय विधि कॉलेजों में प्रवेश पाते हैं। CUET में चयनित विद्यार्थी देश के उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाते हैं। खेल जगत :- संस्थान पढ़ाई के साथ-साथ खेल जगत में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है, यहां के प्रशिक्षित खिलाड़ी पूरी दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ रहे हैं। संस्थान में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय के प्रशिक्षित कोचों द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। जैसे स्वीमिंग, बास्केटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, एथेलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबाल, हैन्डबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, आर्चरी, शूटिंग, स्केटिंग आदि खेलों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। इन सभी खेलों के लिए संस्थान में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाए गए हैं। हाल ही में संस्थान में विशाल इन्डोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है। जिसमें एकसाथ बेडमिंटन, वॉलीबाल, रेसलिंग, बॉक्सिंग, हैण्डबॉल जैसे खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा स्टेडियम के फर्स्ट फ्लोर पर विशाल जिम की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जिसमें एकसाथ 500 लोग अपने शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम आदि कर सकते हैं। स्वामी केशवानन्द के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। यहां से तैराकी के क्षेत्र में अंकित राठौड़ बी.एस.एफ. (सैन्यबल) से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। छात्रावास में रहकर छात्र अजय डागर ने राजस्थान पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। इसी तरह तैराकी में भी लक्की अली खान, मोहम्मद अनश, कुनाल फोजदार, कुसुम कुमावत, यशवंत राठौड़, मयंक ढ़ाका जैसे अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। इसी प्रकार से बास्केटबाल में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जितेन्द्र शर्मा तथा छात्र जयदीप राठौड़ ने जी-20 देशों का प्रतिनिधित्व किया तथा सार्क देशों के आयोजित टूर्नामेंट में मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। स्केटिंग में दीपान्शु नैण ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक तथा गौरवी सिंह ने डरबी रोलर स्केटिंग में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वॉलीबाल के क्षेत्र में वीरेन्द्र रणवा ने भारत का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए दुबई (बहरीन) में एशियन अण्डर 20 गेम्स में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। ऐथेलिटिक्स की दुनिया में संस्थान के छात्र देव मीणा ने पोलवॉल्टमें अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पी. सुब्रमण्यम का 5.31 मीटर का रिकोर्ड तोड़ते हुए 5. 32 मीटर का नया रिकोर्ड बनाकर विश्व में अपनी अनोखी धाक कायम की। खेलों की इसी कड़ी में शूटिंग के क्षेत्र में प्रतीक शोकन्द ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्डकप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यही नहीं बल्कि क्रिकेट, वेट लिफ्टिंग, हैण्डबाल, सॉफ्टबाल, योगा, शतरंज, टेबल टेनिस, कबड्डी, ताइक्वांडो, लॉन टेनिस, आर्चरी, बॉक्सिंग, हॉकी, जूड़ो-कराटे, वुशु, जिमनास्टिक, साइक्लिंग जैसे तमाम खेलों में राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹34 बढ़ी:अब ₹55.5 प्रति लीटर टैक्स लगेगा, जेट फ्यूल का एक्सपोर्ट भी ₹42 महंगा; देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹34 बढ़ी:अब ₹55.5 प्रति लीटर टैक्स लगेगा, जेट फ्यूल का एक्सपोर्ट भी ₹42 महंगा; देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

आसिम मुनीर ईरान अमेरिकी डेलिगेशन से अलग अलग ड्रेस में मिले:ईरान के सामने मिलिट्री यूनिफॉर्म, us के लिए सूट, एक्सपर्ट्स बोले यह सोचा समझा मैसेज

आसिम मुनीर ईरान-अमेरिकी डेलिगेशन से अलग-अलग ड्रेस में मिले:ईरान के सामने मिलिट्री यूनिफॉर्म, US के लिए सूट, एक्सपर्ट्स बोले- यह सोचा-समझा मैसेज

आशा भोसले को हार्ट अटैक आया:ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के icu में भर्ती, अस्पताल या परिवार ने ऑफिशियल बयान नहीं दिया

आशा भोसले को हार्ट अटैक आया:ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में भर्ती, अस्पताल या परिवार ने ऑफिशियल बयान नहीं दिया

CHHATTISGARH | घर में पुरानी पांडुलिपि? अब करें रजिस्टर!

आज की सरकारी नौकरी:न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 330 पदों पर भर्ती; यूपी में 170 वैकेंसी, aiims में सीनियर रेजिडेंट की 75 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी:न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 330 पदों पर भर्ती; यूपी में 170 वैकेंसी, AIIMS में सीनियर रेजिडेंट की 75 ओपनिंग्स

पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया:प्रियांश की किंग्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी, यानसन ने एक हाथ से कैच लपका; मोमेंट्स रिकॉर्ड्स

पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया:प्रियांश की किंग्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी, यानसन ने एक हाथ से कैच लपका; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });