मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नया सब्सक्रिप्शन मॉडल टेस्ट कर रही है। इसका नाम ‘इंस्टाग्राम प्लस’ है। यह मेटा की एक पेड सर्विस होगी, जिसमें यूजर्स को कुछ नए और एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे, खासकर ये फीचर्स उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से जुड़े होंगे। फिलहाल इस नई सुविधा की टेस्टिंग मैक्सिको, जापान और फिलीपींस जैसे देशों में हो रही है। इसके रोलआउट होने की जल्द संभावना की जा रही है। 24 घंटे से ज्यादा देख सकेंगे स्टोरी, क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट बढ़ जाएगी – बिना नाम दिखे स्टोरी देखें अब किसी की स्टोरी देखने पर आपका नाम सामने वाले को नहीं दिखेगा। अधिक क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट अभी तक सिर्फ एक क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट बनती है। अब अलग अलग ग्रुप बनाकर अलग ऑडियंस को स्टोरी दिखा सकेंगे। स्टोरी कितनी बार देखी गई, यह भी दिखेगा सिर्फ व्यू नहीं, बल्कि कितनी बार किसी ने आपकी स्टोरी दोबारा देखी, इसका डेटा भी आपको इंस्टाग्राम आपको देगा। स्टोरी 24 घंटे से ज्यादा चलेगी फिलहाल स्टोरी का समय 24 घंटे है। अब स्टोरी की विजिबिलिटी बढ़ाने का ऑप्शन मिलेगा, जिससे 24 घंटे से ज्यादा समय एक्टिव रह सकेगी। सुपरलाइक्स और सर्च फीचर यूजर्स इस नए अपडेट से स्टोरी पर एनिमेटेड सुपरलाइक्स भेज सकेंगे। व्यूअर लिस्ट में लोगों को सर्च करने का ऑप्शन भी मिलेगा। कितनी हो सकती है कीमत? यह फ?
इंस्टाग्राम का भी पेड वर्जन, आ रहा इंस्टाग्राम प्लस:मैक्सिको, जापान और फिलीपींस में टेस्टिंग शुरू की; 200 रुपए हो सकती है सब्सक्रिप्शन फी
By worldprime
On: अप्रैल 4, 2026 2:27 अपराह्न
---Advertisement---





