क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला:एयरपोर्ट बंद, दुनियाभर की फ्लाइट्स पर असर; एअर इंडिया की लंदन, टोरंटो, पेरिस, शिकागो उड़ानें रद्द

On: मार्च 1, 2026 6:24 पूर्वाह्न
Follow Us:
इजराइल ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला:एयरपोर्ट बंद, दुनियाभर की फ्लाइट्स पर असर; एअर इंडिया की लंदन, टोरंटो, पेरिस, शिकागो उड़ानें रद्द
---Advertisement---

इजराइल-ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं, जिसका असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। एहतियातन बुर्ज खलीफा को खाली करा दिया गया और उसकी लाइट्स बंद कर दी गईं। हमले के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया। कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जिससे दुनियाभर की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। एयर इंडिया ने घोषणा की है कि 1 मार्च को लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो के लिए उसकी सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। DGCA ने भी एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने और अपनी एयरलाइंस से ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है। बुर्ज खलीफा पर हमला, खाली कराया गया पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन पर अगले नोटिस तक रोक दिए गए हैं। पैसेंजर्स को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट न जाएं और लेटेस्ट फ्लाइट शेड्यूल अपडेट के लिए सीधे अपनी एयरलाइंस से पता करें। UAE, कतर, बहरीन और कुवैत ने कुछ समय के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था, जिससे एयरलाइंस को सावधानी के तौर पर सर्विस कैंसिल, रीरूट या सस्पेंड करनी पड़ीं। एअर इंडिया बोला- हम नजर रख रहे हैं एअर इंडिया ने कहा कि हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सुरक्षा माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24. com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया। एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है। ईरान में करीब 9 हजार भारतीय छात्र; इजराइल में 40 हजार से ज्यादा लोग हैं ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की दिशा में कदम बढ़ाया ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की दिशा में कदम उठाए हैं। खाड़ी क्षेत्र में मौजूद जहाजों को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से हाई-फ्रीक्वेंसी रेडियो संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें चेतावनी दी गई है कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से जहाजों को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। होर्मुज स्ट्रेट क्या है? होर्मुज स्ट्रेट एक संकरा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से और आगे अरब सागर से जोड़ता है। इसके उत्तर में ईरान सटा है। दक्षिण में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE है। इसके आसपास सभी तेल उत्पादक देश हैं। इसलिए इस जलीय रास्ते से दुनियाभर में तेल की सप्लाई होती है। होर्मुज स्ट्रेट करीब 167 किमी लंबा है। इसके दोनों मुहाने करीब 50 किमी चौड़े हैं, जबकि सबसे संकरा हिस्सा करीब 33 किमी चौड़ा है। इसमें आने-जाने वाले समुद्री ट्रैफिक के लिए 3 किमी चौड़ी शिपिंग लेन तय है। बाजार: गिरावट की आशंका; सोने-चांदी में फिर तेजी का दौर संभव ईरान पर हमले का वैश्विक बाजारों में नकारात्मक असर दिख सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दिख सकती है। केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया के मुताबिक, युद्ध लंबा खिंचा तो सुरक्षित निवेश के लिए सोना-चांदी की कीमतों में फिर तेजी का दौर दिख सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान पाकिस्तान में फिर संघर्ष, 1 की मौत, 12 घायल

वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान- पाकिस्तान में फिर संघर्ष, 1 की मौत, 12 घायल

तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बनी धुरंधर 2:महज 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए 1350 करोड़, आमिर की दंगल को भी कर सकती है पीछे

तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बनी धुरंधर 2:महज 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए 1350 करोड़, आमिर की दंगल को भी कर सकती है पीछे

लश्कर ए तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में अरेस्ट:दिल्ली, तमिलनाडु में आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था; 2007 में भी गिरफ्तार हो चुका था

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में अरेस्ट:दिल्ली, तमिलनाडु में आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था; 2007 में भी गिरफ्तार हो चुका था

rahane vs australia: ग्रीन क्यों नहीं कर रहे गेंदबाजी? रहाणे ने उठाए सवाल; अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया जवाब

Rahane vs Australia: ग्रीन क्यों नहीं कर रहे गेंदबाजी? रहाणे ने उठाए सवाल; अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया जवाब

psl में एक और विवाद: रात में चार मेहमानों को अपने होटल रूम तक क्यों ले गए शाहीन रजा? टूटे नियम, हुई बड़ी चूक!

PSL में एक और विवाद: रात में चार मेहमानों को अपने होटल रूम तक क्यों ले गए शाहीन-रजा? टूटे नियम, हुई बड़ी चूक!

40 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनीं:बेटे को जन्म दिया, खुशखबरी शेयर कर कहा हमारा परिवार बड़ा हो गया है

40 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनीं:बेटे को जन्म दिया, खुशखबरी शेयर कर कहा- हमारा परिवार बड़ा हो गया है

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });