ईद 2026 के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में त्योहार मनाया। सलमान खान से लेकर सारा अली खान और हिना खान तक कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। सलमान ने हर साल की तरह इस बार भी अपने घर के बाहर जुटे फैंस को ग्रीट किया। बालकनी से हाथ हिलाते हुए उन्होंने फ्लाइंग किस दी। उनके साथ सलीम खान, सलमा खान और सोहेल खान भी नजर आए। सिक्योरिटी कारणों से सलमान ने बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मुलाकात की। सोहा अली खान ने बेटी इनाया के साथ ईद सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कीं। दोनों व्हाइट शरारा और नेट दुपट्टे में ट्विनिंग करती दिखीं। सोहा ने पति कुणाल खेमू और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी तस्वीरें पोस्ट कीं। सारा अली खान ईद पर अपनी बुआ सोहा अली खान के घर पहुंचीं और उनके साथ फोटो शेयर की। तस्वीर में सारा, सोहा और इनाया साथ नजर आए। सारा ने भाई इब्राहिम के साथ सेल्फी भी पोस्ट की। इब्राहिम अली खान ने ईद सेलिब्रेशन की झलक दिखाते हुए तैमूर अली खान की बिरयानी खाते हुए फोटो शेयर की। सोनाक्षी ने ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ ईद सेलिब्रेट की। उन्होंने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें सोनाक्षी साड़ी और जहीर आइवरी कुर्ते में नजर आए। एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और उनके पति क्रिकेटर ज?
ईद 2026 सेलिब्रेशन; सलमान ने फैंस को ग्रीट किया:सोनाक्षी सिन्हा, सारा अली खान और हिना खान ने भी मनाया त्योहार, देखें तस्वीरें
By worldprime
On: मार्च 22, 2026 9:15 पूर्वाह्न
---Advertisement---





