क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

ईरान जंग– पाकिस्तान में तेल महंगा, स्कूल बंद:मंत्रियों की सैलरी–विदेश दौरे रोके; सरकारी दफ्तर हफ्ते में 4 दिन खुलेंगे, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम

On: मार्च 9, 2026 10:35 अपराह्न
Follow Us:
ईरान जंग– पाकिस्तान में तेल महंगा, स्कूल बंद:मंत्रियों की सैलरी–विदेश दौरे रोके; सरकारी दफ्तर हफ्ते में 4 दिन खुलेंगे, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम
---Advertisement---

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों में कटौती योजना का ऐलान किया है। इसके तहत सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इस हफ्ते के अंत से स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, मंत्रियों और सलाहकारों के विदेश दौरे रोक दिए गए हैं। मंत्री दो महीने तक वेतन नहीं लेंगे और सांसदों की सैलरी में 2500% की कटौती होगी। वहीं, पाकिस्तान में अब दो महीने तक सरकारी गाड़ियों को 50% कम ईंधन मिलेगा। 60% सरकारी वाहन नहीं चलेंगे। सभी सरकारी विभाग अपने खर्च में 20% कटौती करेंगे। शरीफ ने कहा कि अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है। इस वजह से यह निर्णय लिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 20% की बढ़ोतरी पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3003% की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अब 335.86 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 321.17 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोल पंपों पर भीड़ जमा हुई कीमतों में बढ़ोतरी की खबर आने के बाद होते ही पाकिस्तान के बड़े शहरों जैसे लाहौर और कराची में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। लोगों को डर है कि आने वाले दिनों में कहीं तेल की किल्लत न हो जाए। बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लिमिट बांग्लादेश सरकार को पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर लिमिट लागू करनी पड़ी है। ढाका सहित कई शहरों में पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं और लोग डर के कारण ज्यादा तेल खरीदकर जमा करने की कोशिश कर रहे हैं। जमाखोरी और अफवाहों को रोकने के लिए बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसी) ने सख्त नियम लागू किए हैं। अब बाइक के लिए दिन में सिर्फ 2 लीटर पेट्रोल ही मिलेगा। निजी कारों के लिए अधिकतम 10 लीटर की सीमा तय की गई है, जबकि बसों और ट्रकों के लिए 70 से 220 लीटर तक की लिमिट रखी गई है। हर पेट्रोल पंप पर रसीद देना जरूरी कर दिया गया है और पिछली खरीद की रसीद दिखाए बिना नया ईंधन नहीं मिलेगा। सरकार ने लोगों से घबराकर तेल जमा न करने की अपील की है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल के पार नहीं जाती, तब तक घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर बनी रहेंगी। वर्तमान अनुमानों के अनुसार, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने की उम्मीद है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में दावा- 300 की मौत, 500 घायल:ट्रम्प बोले- पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रहा; PAK का दावा- आतंकी हमलों के पीछे भारत पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में दोनों पक्षों के 300 से ज्यादा लोगों मारे गए हैं, जबकि 500 से ज्यादा घायल हुए। दोनों देश आगे भी एक दूसरे को सैन्य कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

cg court bomb threat: छत्तीसगढ़ के इस न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

CG Court Bomb Threat: छत्तीसगढ़ के इस न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

cg weather update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और अंधड़ का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और अंधड़ का अलर्ट

सौतेले पिता से गर्भवती हुईं दोनों बेटियों का गर्भपात होगा:25 हफ्ते से कम की गर्भावस्था में कोर्ट परमिशन की जरूरत नहीं, गुजरात का मामला

सौतेले पिता से गर्भवती हुईं दोनों बेटियों का गर्भपात होगा:25 हफ्ते से कम की गर्भावस्था में कोर्ट परमिशन की जरूरत नहीं, गुजरात का मामला

सरकार से 2.38 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी:एयरफोर्स को s 400 मिसाइल सिस्टम और सेना को धनुष गन मिलेंगी

सरकार से 2.38 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी:एयरफोर्स को S-400 मिसाइल सिस्टम और सेना को धनुष गन मिलेंगी

‘वाराणसी’ के लिए राजामौली ने रची विशाल सिनेमाई दुनिया:रत्नेश्वर मंदिर से घाटों तक 6 एकड़ में बना 'काशी', बारीक डिटेलिंग के साथ बनवाए सेट

‘वाराणसी’ के लिए राजामौली ने रची विशाल सिनेमाई दुनिया:रत्नेश्वर मंदिर से घाटों तक 6 एकड़ में बना ‘काशी’, बारीक डिटेलिंग के साथ बनवाए सेट

महाराष्ट्र में एक और बाबा पर रेप केस:खुद को शिव अवतार बताकर शोषण किया; पीड़ित ने अशोक खरात की गिरफ्तारी से हिम्मत जुटाकर fir कराई

महाराष्ट्र में एक और बाबा पर रेप केस:खुद को शिव अवतार बताकर शोषण किया; पीड़ित ने अशोक खरात की गिरफ्तारी से हिम्मत जुटाकर FIR कराई

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });