अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई पर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है कि इस बार ट्रंप और इजराइल ने हद से ज्यादा कदम उठा लिया है। अगर उन्हें इस तरह की हिम्मत दिखाने और इराक की तरह ईरान के साथ भी ऐसा करने की छूट मिल जाती है, तो चीन की दुनिया में पूरी साख खत्म हो जाएगी।” उन्होंने आगे लिखा, “नेतन्याहू और ट्रंप ने, बाकी दबंग नेताओं की तरह, हालात को इतना आगे बढ़ा दिया है कि दूसरों के पास मजबूरी में कड़ा और साफ फैसला लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।” खामेनेई की मौत पर एलनाज नौरोजी ने खुशी जताई जावेद अख्तर के अलावा एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने भी US-ईरान तनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी। खामेनेई की मौत की खबर पर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खुशी जताई। एलनाज नौरोजी ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “47 साल से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई। खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे बड़ा है।” एलनाज ने एक अन्य स्टोरी में अली खामेनेई की मौत से जुड़ी खबर शेयर करते हुए थैंक्यू लिखा और खुशी वा?
ईरान पर हमले पर जावेद अख्तर ने किया रिएक्ट:कहा- इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद पार कर दी है
By worldprime
On: मार्च 2, 2026 9:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---





