क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी:श्रीनगर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बजट सत्र के लिए गैरसैंण जा रहे थे

On: मार्च 8, 2026 2:29 अपराह्न
Follow Us:
उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी:श्रीनगर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बजट सत्र के लिए गैरसैंण जा रहे थे
---Advertisement---

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हेलिकॉप्टर में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। राज्यपाल गैरसैंण जा रहे थे, जहां सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू होना है और पहले दिन बजट पेश किया जाना है। तकनीकी खराबी का अलर्ट मिलते ही पायलट ने तुरंत एहतियात के तौर पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया। इसके बाद चॉपर को श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित उतार लिया गया। पायलट की सूझबूझ और तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद राज्यपाल को सुरक्षा के बीच श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। राज्यपाल टिहरी से गैरसैंण जा रहे थे। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के लिए जा रहे थे राज्यपाल गुरमीत सिंह चमोली जिले के गैरसैंण जा रहे थे। सोमवार से वहां उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरू होना है और पहले दिन बजट पेश किया जाना है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे हेलिकॉप्टर से चमोली के गैरसैंण के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान मिला तकनीकी खराबी का अलर्ट जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर जब उड़ान में था, तभी करीब डेढ़ बजे पायलट को तकनीकी खराबी का संकेत मिला। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत एहतियाती कदम उठाया और किसी तरह का जोखिम नहीं लिया। इसके बाद हेलिकॉप्टर को नजदीकी सुरक्षित स्थान की ओर मोड़ते हुए श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर सफलतापूर्वक उतार लिया गया। पायलट की सूझबूझ से संभावित हादसा टल गया। श्रीनगर गेस्ट हाउस भेजे गए, जांच शुरू हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल को हेलीपैड से सुरक्षित निकालकर श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया। इधर, तकनीकी टीम हेलिकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही राज्यपाल के आगे के कार्यक्रम और अगली उड़ान को लेकर निर्णय लिया जाएगा। टिहरी झील महोत्सव में शामिल हुए, फिर गैरसैंण के लिए रवाना हुए चार दिवसीय हिमालयन (O2) टिहरी झील महोत्सव के तीसरे दिन आज सुबह पहले राज्यपाल टिहरी के कोटी कॉलोनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने महोत्सव में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान टिहरी झील में एयर शो का आयोजन किया गया, जिसे राज्यपाल ने देखा। उन्होंने महोत्सव में लगे स्टालों का निरीक्षण किया और अमर शहीद श्रीदेव सुमन की बेड़ियों के भी दर्शन किए। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल हेलिकॉप्टर से चमोली जिले के गैरसैंण के लिए रवाना हो गए, जहां विधानसभा सत्र में शामिल होने का कार्यक्रम है। ———— ये खबर भी पढ़ें… चारधाम यात्रा में हवाई सफर होगा पहले से ज्यादा सेफ:तय रूटों पर चलेंगे हेलिकॉप्टर, हर दस सेकेंड में ट्रैकिंग, 30% तक कम होंगे टिकट देवभूमि उत्तराखंड में इस साल चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ और बद्रीनाथ की उड़ान भरने वाले तीर्थयात्रियों के लिए हेलिकॉप्टर का सफर पहले से ज्यादा सेफ रहने वाला है। 2025 की यात्रा में 5 हेलिकॉप्टर हादसों में 13 लोगों की हुई मौत के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सुरक्षा का एक नया ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में स्कूल बस, ट्रक और suv की टक्कर; 2 बच्चों की मौत, 7 घायल

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में स्कूल बस, ट्रक और SUV की टक्कर; 2 बच्चों की मौत, 7 घायल

आपका पैसा सिर्फ pan नंबर से जानें म्यूचुअल फंड डिटेल्स:कितनी वेल्थ बनी, टैक्स फाइलिंग में कैसे मिलेगी मदद, जानें पूरा प्रोसेस

आपका पैसा- सिर्फ पैन नंबर से जानें म्यूचुअल फंड डिटेल्स: कितना वेल्थ बना, टैक्स फाइलिंग में कैसे मिलेगी मदद, जानें पूरा प्रोसेस

जरूरत की खबर ये 15 फूड हैं नेचुरल लैक्सेटिव:कब्ज से दिलाए राहत, पाचन रखे दुरुस्त, एक्सपर्ट से जानें डाइट में कैसे शामिल करें

जरूरी खबर – ये 15 फूड हैं नेचुरल लैक्सेटिव: कब्ज से दिलाए राहत, पाचन को रखें दुरुस्त, एक्सपर्ट से जानें डाइट में कैसे शामिल करें

बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा:पत्थरबाजी में कई घायल, दुकानों में आगजनी; भाजपा का आरोप भगवा झंडा फेंककर सनातन धर्म का अपमान किया

बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा:पत्थरबाजी में कई घायल, दुकानों में आगजनी; भाजपा का आरोप- भगवा झंडा फेंककर सनातन धर्म का अपमान किया

बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा:पत्थरबाजी में कई घायल, दुकानों में आगजनी; भाजपा का आरोप भगवा झंडा फेंककर सनातन धर्म का अपमान किया

बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा:पत्थरबाजी में कई घायल, दुकानों में आगजनी; भाजपा का आरोप- भगवा झंडा फेंककर सनातन धर्म का अपमान किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG GANJA FARMING : मक्के के खेत में छिपाकर उगाया जा रहा था गांजा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });