कल की बड़ी खबर एअर इंडिया से जुड़ी रही। एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। इससे हवाई सफर महंगा हो जाएगा। ग्लोबल मार्केट में विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में आई तेजी के बाद एयरलाइन ने यह फैसला लिया है। वहीं, भारत में सैमसंग, वीवो और ओप्पो जैसे ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन की कीमतें 40% तक बढ़ा दी हैं। कंपनियों ने इसकी वजह दुनियाभर में चल रही चिप की शॉर्टेज को बताया है। इसके अलावा, अमेरिका-ईरान जंग की वजह से सप्लाई प्रभावित होने के कारण प्लास्टिक पैकेजिंग भी महंगी हो गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. एअर इंडिया की घरेलू उड़ानें ₹9993 तक महंगी: नया किराया 8 अप्रैल से लागू होगा, जेट फ्यूल के दाम बढ़ना वजह एअर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। इससे हवाई सफर महंगा हो जाएगा। ग्लोबल मार्केट में विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में आई तेजी के बाद एयरलाइन ने यह फैसला लिया है। नई दरें कल यानी 8 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। एयरलाइन के मुताबिक, जेट फ्यूल की कीमतें लगभग दोगुनी होने से लागत बढ़ गई है। विमान ईंधन की औसत कीमत 195.19 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, जो फरवरी के अंत में 99.40 डॉलर थी। इससे पहले इंडिगो ने भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹1 हजार गिरकर ₹1.48 लाख पर आया: चांदी की कीमत ₹3 हजार कम होकर ₹43 लाख हुई, देखें अपने शहर में सोने के दाम सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 7 अप्रैल को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 213 हजार रुपए घटकर 25 लाख रुपए आ गया। इससे पहले यह 240 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 29999 हजार रुपए घटकर 213 लाख रुपए रह गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2999. प्रवासी मजदूरों को आसानी से मिलेगा 0003KG वाला गैस सिलेंडर: सरकार ने राज्यों की डेली लिमिट दोगुनी की, ईरान जंग की वजह से फैसला लिया केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 2000KG वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों का डेली लिमिट का कोटा दोगुना कर दिया है। बढ़ा हुआ कोटा खास तौर पर प्रवासी मजदूरों के लिए रिजर्व रहेगा। सरकार ने 240-210 मार्च की औसत सेल के आधार पर 5KG वाले LPG सिलेंडर की एक्स्ट्रा सप्लाई देने का फैसला किया है, जो पहले से तय 20% की लिमिट से अलग होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. आर्टेमिस-II ने अपोलो-13 का गलती से बना रिकॉर्ड तोड़ा: चांद पर जाते समय ऑक्सीजन टैंक फट गया था, मुश्किल से बची थी एस्ट्रोनॉट्स की जान चांद पर उतरने के मकसद से अमेरिका ने अपोलो-13 मिशन लॉन्च किया। तीन एस्ट्रोनॉट चांद कि तरफ तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि तीनों एस्ट्रोनॉट को बचाने के लिए ग्राउंड कंट्रोल टीम बेहद जटिल रेस्क्यू मिशन चलाना पड़ा। यान पृथ्वी से 400171 किमी दूर पहुंच गया जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था। कल 403 अप्रैल को रात 11:26 बजे आर्टेमिस II मिशन के 4 एस्ट्रोनॉट्स ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस स्टोरी में अपोलो-13 मिशन की पूरी कहानी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. स्मार्टफोन 40% तक महंगे, ₹9999 वाला मॉडल ₹13,999 में मिलेगा:ओप्पो-वीवो और सैमसंग ने ₹4,000 तक बढ़ाए दाम; वजह- चिप की कमी भारत में सैमसंग, वीवो और ओप्पो जैसे ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन की कीमतें 40% तक बढ़ा दी हैं। कंपनियों ने इसकी वजह दुनियाभर में चल रही चिप की शॉर्टेज को बताया है। इसके अलावा, अमेरिका-ईरान जंग की वजह से सप्लाई प्रभावित होने के कारण प्लास्टिक पैकेजिंग भी महंगी हो गई है। इससे कंपनियां अब बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
एअर इंडिया की घरेलू उड़ानें ₹899 तक महंगी:सोना एक दिन में ₹1000 और चांदी ₹3000 सस्ती, स्मार्टफोन 40% तक महंगे
By worldprime
On: अप्रैल 8, 2026 6:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---





