ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के हालिया बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जारी विवाद के बीच उनकी बेटियां खतीजा रहमान और रहीमा रहमान खुलकर उनके समर्थन में सामने आई हैं। दोनों ने मलयालम संगीतकार कैलास मेनन की उस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें रहमान के बयान पर संयम और सम्मान बनाए रखने की अपील की गई है। खतीजा रहमान ने कैलास मेनन की पोस्ट पर ताली, फायर और दिल वाले इमोजी पोस्ट कर कमेंट भी किया है। कैलास ने रहमान को तमिलनाडु और भारत के लिए कलंक बताने वाले पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। वो लिखते हैं- “जो लोग एआर रहमान को अपनी बात खुलकर कहने के लिए दोषी ठहरा रहे हैं, वे एक बुनियादी बात को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने अपने मन की बात कही। यह उनका अधिकार है। आप उनसे असहमत हो सकते हैं, लेकिन आप उन्हें अपने अनुभव व्यक्त करने की स्वतंत्रता से वंचित नहीं कर सकते।” विश्व स्तर पर सम्मानित कलाकार को ‘अपमानजनक’ कहना, उनकी आस्था पर सवाल उठाना, उनकी हालिया रचनाओं का मजाक उड़ाना और उनके लाइफ के एक्सपीरियंस को विक्टिम कार्ड के तौर पर पेश करना आलोचना नहीं है। यह ओपिनियन के रूप में पेश की गई हेट स्पीच है। कैलास ने लिखा कि रहमान का इंडियन और ग्लोबल म्यूजिक में दशकों का योगदान एक व्यक्तिगत राय के आधार पर मिटाया नहीं जा सकता। व?
एआर रहमान के समर्थन में आईं बेटियां: कैलास मेनन ने पोस्ट शेयर कर पिता का बचाव किया; ‘सांप्रदायिक भेदभाव’ बयान से म्यूजिशियन विवादों में
By worldprime
On: जनवरी 19, 2026 4:55 अपराह्न
---Advertisement---











