बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस 3 में जानिए अरुण टिक्कू हत्याकांड की कहानी। अरुण टिक्कू जाने-माने एक्टर अनुज टिक्कू के पिता थे। हत्या का पहला शक अनुज पर ही था, लेकिन जब जांच शुरू हुई तो आम सा लगने वाला ये केस एक बड़ी सीरियल किलिंग में तब्दील हुआ, जिसके तार गैंगस्टर, एक्ट्रेस और बड़ी साजिशों से जुड़े थे। फिर एक्ट्रेस के बैंक लॉकर में एक्टर अनुज टिक्कू का सुसाइड नोट मिलने से पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया। 7 अप्रैल 2012 की बात है … मुंबई के लोखंडवाला में एक हाईराइज अपार्टमेंट है, जिसका नाम समर्थ आंगन है। कई मंजिलों वाली इस इमारत में हजारों लोग रहते हैं। उस रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हरंगद सिंह माइनी नाम के बिल्डिंग में रहने वाले शख्स अपने पिता के लिए दवाई लेने निकले थे। जैसे ही उन्होंने पार्किंग में खड़ी अपनी कार का दरवाजा खोला, तो उनकी नजर पहली मंजिल की खिड़की पर गई। एक हट्टा-कट्टा आदमी एक बुजुर्ग शख्स पर चाकू से हमला कर रहा था। बुजुर्ग खुद को बचाने की कोशिश में खिड़की से मदद मांग रहा था, तभी खिड़की के पर्दे की रॉड टूटकर गिरी। मंजर देखते ही वो शख्स भागते हुए गार्ड्स के पास पहुंचा और पूरी कहानी बताई। तीन गार्ड्स उस शख्स के साथ पहली मंजिल के फ्लैट में पहुंचे। बेल बजाई तो एक आदमी बिना शर्ट के बाहर आया। उससे पूछा गया- अंदर क्या हो रहा है? उसने रूखी आवाज में कह
एक्टर अनुज टिक्कू के घर में हुआ पिता का कत्ल:बाथरूम में खून से सनी लाश छोड़कर भागे कातिल, एक्ट्रेस-गैंगस्टर से जुड़े तार; पार्ट-1
By worldprime
On: फ़रवरी 10, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











