हरियाणा के रोहतक के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा एक बार फिर चर्चा में हैं। रणदीप एक महीने पहले ही पिता बने हैं। उनकी एक्ट्रेस पत्नी लिन लैशराम ने एक बेटी को जन्म दिया है। दोनों अपनी इस खुशी को अब बड़े ही भावुक और खास अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा किया है। हुड्डा ने पहली बार पत्नी लिन लैशराम और नवजात बेटी की तस्वीर साझा कर फैंस को इस खुशी में शामिल किया है। रणदीप हुड्डा ने बेटी के नाम जिक्र करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा- A new center to our world – NYOMICA HOODA – Divine Grace, Freedom and limitless like the sky” यानि “हमारी दुनिया का एक नया केंद्र- न्योमिका हुड्डा- ईश्वरीय कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम। इस पोस्ट को उनकी मां आशा हुड्डा ने लाइक के साथ हार्ट इमोजी लगाया है। 50 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक भी कर चुके है। सभी ने हुड्डा दंपती को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। यह शादी रिवाजों के कारण भी काफी सुर्खियों में रही थी। 10 मार्च 2026 को बेटी जन्म हुआ। पिता बनने की खुशी की पहले दी थी जानकारी रणदीप हुड्डा ने 10 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी थीं। यह उनक
एक्टर रणदीप हुड्डा ने बेटी की पहली PHOTO शेयर की:पत्नी लिन दुलारती दिखी, नाम रखा ‘न्योमिका’, मीनिंग भी बताया; दादी ने हार्ट इमोजी दी
By worldprime
On: अप्रैल 10, 2026 1:34 अपराह्न
---Advertisement---




