बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-5 में जानिए एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा डेथ केस की। तुनिषा ने 2022 में अपने टीवी शो के सेट पर फांसी लगा ली। मौत से ठीक पहले उन्होंने एक्टर शीजान से 15 मिनट बात की, जिनसे उनका 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। जांच में सामने आया कि शीजान ने उन्हें थप्पड़ मारा था और चीटिंग करते पकड़े गए थे। 24 दिसंबर 2022 मुंबई के नयागांव के एक स्टूडियो में टीवी शो अलीबाबाः दास्तान ए काबुल, पार्ट- 1 की शूटिंग चल रही थी। शो की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा कॉल टाइम के मुताबिक करीब 8 बजे सेट पर पहुंची थीं। कई घंटों तक शूटिंग के बाद दोपहर करीब 3 बजे लंच ब्रेक हुआ। पूरी स्टारकास्ट वहीं मौजूद थी। सबने लंच किया और फिर ब्रेक लेकर अपनी-अपनी वैनिटी वैन में चले गए। तुनिषा शो के गेटअप में थीं। कुछ लोगों से बात करने के बाद वो भी मेकअप रूम में गई। कुछ देर तक वो निकली ही नहीं। जब टीम ने गेट खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। तुनिषा कुछ दिनों से काफी परेशान थीं। 15 दिन पहले ही उनका शो के लीड एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप हुआ था। दोनों कई महीनों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर अचानक दोनों अलग हो गए। हालांकि इसके बावजूद दोनों प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के चलते सेट पर बातचीत करते थे। सेट पर मौजूद लोग भी देख रहे थे कि तुनिषा ब्रेकअप के बाद से काफी परेशान थीं। वो बार-बार शीजान से बात करने की कोश?
एक्ट्रेस तुनिषा ने सेट पर लगाई फांसी:एक्स शीजान से 15 मिनट की थी बात, मां का आरोप- थप्पड़ मारा, मिस्ट्री बॉय का नाम आया
By worldprime
On: फ़रवरी 17, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











