हफ्तों के इंतजार के बाद आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश जोड़ी एक सुकून भरी और इमोशनल लव स्टोरी लेकर आती नजर आ रही है। ट्रेलर की शुरुआत एक शांत और दिल को छू लेने वाले माहौल से होती है, जो धीरे-धीरे एक जादुई प्रेम कहानी की झलक देता है। ट्रेलर में जुनैद खान एक ‘फॉर्च्यून बेल’ यानी किस्मत की घंटी का जिक्र करते दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि अगर इस घंटी को सच्चे दिल से बजाया जाए तो प्यार की मुराद पूरी हो सकती है। इसी दौरान वह साई पल्लवी के किरदार मीरा की तरफ देखते हैं और मन ही मन यह दुआ करते हैं कि काश वह उनकी हो जाएं,चाहे सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न हो। यही भावना फिल्म की कहानी की बुनियाद बनती दिख रही है। ट्रेलर में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री बेहद नैचुरल और फ्रेश लग रही है। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी एक अलग ही जादू पैदा करती है। जुनैद खान एक मासूम, थोड़ा झिझकने वाले और सरल स्वभाव के लड़के के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जबकि साई पल्लवी का किरदार आत्मविश्वासी और शांत नजर आता है। दोनों के स्वभाव का यह अंतर उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को और दिलचस्प बना देता है। फिल्म का ट्रीटमेंट भी पारंपरिक रोमांटिक फिल्मों की याद दिलाता है। कहानी कहने के अंदाज में एक क्लासिक आकर्षण और इमो?
‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज:साई पल्लवी-जुनैद खान की सुकून भरी लव स्टोरी की झलक, 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
By worldprime
On: मार्च 11, 2026 3:40 अपराह्न
---Advertisement---





