क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

एमपी-यूपी, बिहार समेत 7 राज्यों में सुबह घना कोहरा:गुलमर्ग-पहलगाम में पारा माइनस में; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एवलांच का हाई अलर्ट

On: फ़रवरी 4, 2026 5:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
एमपी यूपी, बिहार समेत 7 राज्यों में सुबह घना कोहरा:गुलमर्ग पहलगाम में पारा माइनस में; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एवलांच का हाई अलर्ट
---Advertisement---

देश के उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मौसम लगातार सर्द बना हुआ है। बर्फबारी के बाद उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में तापमान 93 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मैदानी राज्यों में उत्तर से आनी वाली हवाओं ने फिर से सर्दी बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब-चंडीगढ़, हरियाणा दिल्ली में सुबह से घना कोहरा छाया रहा। सुबह 6.30 बजे आदमपुर, अंबाला, कानपुर, बरेली, प्रयागराज, ग्वालियर में विजिबिलिटी जीरो रही। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ एवलांच का हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि नालों और ढलान वाले क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फ जमा होने से एवलांच का खतरा बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में रात का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे चला गया है। गुलमर्ग में माइनस 8.0 डिग्री और पहलगाम में माइनस 5.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। पड़ोसी राज्य हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ऐसे ही हालात रहने की आशंका है। अगले 7 दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र तीन पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस से प्रभावित रहेगा। यानी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओला-बारिश और सर्द हवाएं चलेंगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस भूमध्यसागर क्षेत्र से आने वाला पश्चिमी हवाओं का मौसमी सिस्टम है, जो उत्तर भारत में सर्दियों के दौरान बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कराता है। देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें… कश्मीर में अब चिल्लई खुर्द का दौर जारी कश्मीर घाटी के बाकी हिस्सों में रातें थोड़ी गर्म रहीं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान ‘चिल्लई कलां’ के खत्म होने के बाद से धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ रहा है, जो कश्मीर में 40 दिनों तक चलने वाला सबसे ठंडा मौसम होता है। तापमान में यह बढ़ोतरी 20-दिवसीय ‘चिल्लई खुर्द’ (छोटी सर्दी) की शुरुआत का संकेत है, जो ‘चिल्लई कलां’ के खत्म होने के बाद शनिवार को शुरू हुआ। इसके बाद 63 दिन तक चलने वाला ‘चिल्लई बच्चा’ यानी बच्चों वाली सर्दी का मौसम आएगा। अगले 2 दिन का मौसम राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 4 डिग्री तक गिरा तापमान, कोहरे का अलर्ट, 4 दिन में फिर बदलेगा मौसम वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर खत्म होने के साथ ही सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन प्रदेश में सर्द हवा, कोहरा और बादल छाने की संभावना है। मंगलवार को जयपुर, सीकर, पिलानी, चूरू समेत कई शहरों में उत्तरी हवा के असर से पारा 24 डिग्री से भी कम रहा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 215 जिलों में घना कोहरा, बुलंदशहर रहा सबसे ठंडा प्रदेश में मौसम विभाग ने 216 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश में बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन सुबह कोहरा रह सकता है। 218 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 24 जिलों में कोहरा, ग्वालियर में विजिबिलिटी 29 मीटर, अंबाह में 503 मीटर से भी कम प्रदेश में मंगलवार को भोपाल-ग्वालियर समेत 250 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला। कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। बुधवार सुबह करीब 25 जिलों में कोहरा रहा। हालांकि, आज बारिश और ओले का अलर्ट नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: मसूरी में ओले गिरे, तीन धामों में बर्फबारी, 26 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट प्रदेश में बुधवार को बारिश-बर्फबारी से राहत रहेगी, हालांकि देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल में घना कोहरा छाया रहेगा। तीन धामों में मंगलवार को बर्फबारी हुई। मसूरी में आधे घंटे तक ओले गिरे। दो दिन तक मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद 6 फरवरी को बारिश के आसार है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: मधुबनी समेत 10 जिलों में घना कोहरा, पटना से जाने वाली 6 ट्रेनें लेट मधुबनी, बगहा, बेतिया, गोपालगंज समेत 10 जिलों में घना कोहरा छाया है। कोहरे की वजह से पटना से जाने वाली 6 ट्रेनें लेट चल रही हैं। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, कटिहार समेत 25 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। 53°C न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर सबसे ठंडा जिला रहा। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: घने कोहरे का यलो अलर्ट, कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो उत्तर भारत के इलाकों में मौसम बदलने से प्रदेश में कोहरे का यलो अलर्ट है। बुधवार सुबह से ही पानीपत और कैथल समेत कई जिलों में जीरो विजिबिलिटी है। हालांकि अगले 4 दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि अभी सर्दी बनी रहेगी। रात के तापमान में भी गिरावट होगी। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: 15 जिलों में घना कोहरा, आदमपुर और नवांशहर में विजिबिलिटी 10 मीटर पंजाब और चंडीगढ़ में आज (बुधवार, 4 फरवरी) सुबह और शाम के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। 15 जिलों में कोहरा होने की संभावना है। राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: आज घने कोहरे का अलर्ट, अगले 4 दिन सर्दी मिलेगी राहत, 9 फरवरी से फिर बारिश-बर्फबारी प्रदेश में बारिश-बर्फबारी थमने के बाद आज 6 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर सकती है। अगले 5 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 6 फरवरी को चंबा और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जरूर हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });