धुरंधर के पार्ट वन से अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर नवीन कौशिक अब फिल्म के दूसरे हिस्से को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुए टीजर से लेकर अपने किरदार को मिले प्यार, इंडस्ट्री में सालों के संघर्ष, सेट पर बीते यादगार लम्हों और फिल्म को लेकर उठे विवादों तक नवीन ने हर मुद्दे पर खुलकर बात की। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि क्यों धुरंधर: द रिवेंज पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, ज्यादा खतरनाक और ज्यादा इमोशनल होने वाला है, और कैसे यह फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बनकर सामने आई है। सबसे पहले धुरंधर: द रिवेंज के टीजर की बात करते हैं। आप धुरंधर के पार्ट वन का अहम हिस्सा रहे हैं, ऐसे में टीजर देखकर आपका रिव्यू क्या रहा? मैं बहुत एक्साइटेड हूं, क्योंकि पार्ट टू में जबरदस्त एक्शन आने वाला है। बहुत सारे नए कैरेक्टर्स भी जुड़ने वाले हैं। पार्ट वन में लोगों के मन में कई सवाल छोड़े गए थे हमजा कौन है, कहां से आया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि आर माधवन का किरदार कहता है कि हम ऐसे लोगों को चुनते हैं जिनकी जिंदगी में अब कुछ बचा नहीं है या तो जिन्हें उम्रकैद हो चुकी है या जो मरने के कगार पर हैं। ये सारे सवालों का जवाब पार्ट 2 में मिलेगा। मुझे बेहद दिलचस्पी है कि आगे क्या होने वाला है। टीजर में जो एक्शन सीक्वेंस दिखे हैं, वो पहले से कहीं ज्याद?
ऑडिशन में बार-बार हुए रिजेक्ट, धुरंधर ने बदली किस्मत:नवीन कौशिक बोले- वक्त लगा पर मौका मिला, डोंगा बना करियर का टर्निंग पॉइंट
By worldprime
On: फ़रवरी 12, 2026 5:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











