टेक कंपनी ओपो ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन ओप्पो K14x लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फोन को 50MP कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ उतारा है। इसमें पावर बैकअप के लिए 6500mAh की बैटरी दी गई है। ओपो K14X को भारत में दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपए रखी गई है। ओपो K14x : वैरिएंट वाइस प्राइस ओपो K14x : स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: ओप्पो K14x फोन को 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन LCD पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह नया ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग के साथ आया है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद रखता है। परफॉर्मेंस: ओप्पो K14x फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो कलरOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में ट्रिनिटी इंजन लगा है जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। बैटरी: पावर बैकअप के लिए 15 हजार का कम का ओपो 5जी फोन तगड़ी 6,500mAh बैटरी की ताकत से लैस होकर आया है। यह बड़ी बैटरी कई घंटों का बैकअप देती ह?
ओपो K14x स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹14,999:50MP कैमरा के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 6500mAh की बैटरी
By worldprime
On: फ़रवरी 11, 2026 11:05 पूर्वाह्न
---Advertisement---











