क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कंगना बोलीं- राहुल टपोरी की तरह संसद आते हैं:तू-तड़ाक करते हैं; उन्हें देखकर महिलाएं अनकम्फर्टेबल फील करती हैं

On: मार्च 18, 2026 5:31 अपराह्न
Follow Us:
कंगना बोलीं राहुल टपोरी की तरह संसद आते हैं:तू तड़ाक करते हैं; उन्हें देखकर महिलाएं अनकम्फर्टेबल फील करती हैं
---Advertisement---

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को संसद के बाहर कहा- राहुल को देखकर हम महिलाओं को काफी अनकम्फर्टेबल फील होता है। उन्होंने कहा- वह टपोरी की तरह आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं। इंटरव्यू दे रहे लोगों को परेशान करते हैं। कहते हैं- आजा…आजा। उन्हें अपनी बहन को देखना चाहिए। उनका व्यवहार बहुत अच्छा है। कंगना का यह बयान उस विवाद के बाद आया है, जिसमें 12 मार्च को संसद परिसर के मकर द्वार पर राहुल गांधी के चाय-नाश्ता करने को लेकर आलोचना हुई थी। इस मामले में 84 पूर्व ब्यूरोक्रेट्स , 116 पूर्व सैनिक और 4 वकीलों ने एक ओपन लेटर लिखकर राहुल गांधी से देश के लोगों से माफी की मांग की है। कांग्रेस सांसद बोलीं- कंगना को राहुल पर बोलने का हक नहीं कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर कहा- कंगना रनौत की बातें उनके चरित्र को दर्शाती हैं। सिर्फ अच्छे कपड़े पहन लेने या सेलिब्रिटी होने से कोई अच्छा इंसान नहीं बन जाता। यही उनकी राजनीति का स्तर है, इसलिए वास्तव में उन्हें राहुल गांधी के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने कहा- कंगना को लगता है कि संसद कोई स्टूडियो है, जहां अच्छे कपड़े पहनकर, पूरी तरह तैयार होकर और एक्टिंग करनी होती है। उन्हें क्यों लगता है कि राहुल टपोरी की तरह व्यवहार करते हैं? राहुल गांधी यहां फिल्म बनाने नहीं आते हैं। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- मैंने महिलाओं के प्रति राहुल का सम्मान देखा है वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कंगना की टिप्पणी पर कहा- कुछ दिन पहले PM मोदी कह रहे थे कि वे कांग्रेस की महिला सांसदों से असहज महसूस कर रहे थे, इसलिए सांसद नहीं आए। अब कंगना राहुल पर बोल रही हैं। प्रियंका ने आगे कहा- व्यक्तिगत या राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राहुल गांधी के लिए इस तरह की बात कहना गलत है। मैंने राहुल गांधी के साथ 10 साल काम किया है। मैंने महिलाओं के प्रति उनका काम और सम्मान देखा है। उन पर इस तरह के आरोप लगाना थोड़ा अजीब है। पूर्व PM देवगौड़ा ने सोनिया से कहा था- राहुल को समझाएं पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (एस) नेता एचडी देवगौड़ा ने राहुल के व्यवहार को लेकर 16 मार्च को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिखा था। उन्होंने लिखा- विपक्ष की वरिष्ठ नेता होने के नाते आप अपने सांसदों से बात करें और संसदीय मर्यादा बनाए रखने के लिए उन्हें समझाएं। 92 साल के देवगौड़ा ने दो पेज के लेटर में राहुल के हाल के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान लगातार नारेबाजी, पोस्टर दिखाने और धरना-प्रदर्शन से लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है। संसद परिसर में सीढ़ियों पर बैठकर चाय-नाश्ते के साथ प्रदर्शन करना संस्थान की गरिमा को कम करता है। शाह बोले- राहुल दुनियाभर में भारत की छवि खराब कर रहे अमित शाह ने 15 मार्च को असम के गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- राहुल कभी-कभी संसद के दरवाजे पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं। क्या उन्हें यह एहसास नहीं है कि नाश्ता करने के लिए कौन-सी जगह उचित होती है? शाह ने आगे कहा- संसद हमारे लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था है। वहां बैठकर विरोध करना भी लोकतांत्रिक परंपरा नहीं है। लेकिन आप तो विरोध से भी दो कदम आगे बढ़ गए हैं। आप वहां चाय और पकौड़े खा रहे हैं। इससे दुनिया भर में भारत की छवि खराब हो रही है। पूरी खबर पढ़ें… ——————————— संसद की यह खबर भी पढ़ें… देवगौड़ा पर खड़गे बोले- मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से:आठवले से कहा- मोदी का गुणगान कम करें; कांग्रेस अध्यक्ष की बातों पर PM खूब हंसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में बुधवार को पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के बारे में कहा, ‘मुझे पता नहीं कि उन्हें क्या हुआ, मोहब्बत हमारे साथ की, लेकिन शादी मोदीजी के साथ की।’ खड़गे की बात सनकर पीएम मोदी को हंसी आ गई। वे मुस्कुराने लगे। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रवांडा की फैनी ने टी 20 डेब्यू में लगाया शतक:ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं, 65 गेंद पर 111 रन बनाकर नॉटआउट रहीं

रवांडा की फैनी ने टी20 डेब्यू में शतक जड़ा: ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं, 65 गेंदों पर 111 रन बनाकर नॉटआउट रहीं

ईरान का इजराइली शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला:20 लोग घायल, यहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर

ईरान का इजराइली शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला:20 लोग घायल, यहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर

हफ्ते की टॉप जॉब्स:रेलवे में 10वीं पास की 11,127 भर्तियां, ssb में कॉन्‍स्‍टेबल की 1924 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 17,682 नौकरियां

हफ्ते की टॉप जॉब्स:रेलवे में 10वीं पास की 11,127 भर्तियां, SSB में कॉन्‍स्‍टेबल की 1924 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 17,682 नौकरियां

टॉप 10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ की संपत्ति:तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल; पद्मनाभमंदिर के पास सबसे ज्यादा खजाना

टॉप-10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ की संपत्ति:तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल; पद्मनाभमंदिर के पास सबसे ज्यादा खजाना

'साइको सैया’ के अनुद सिंह ढाका बोले:क्लैपरबॉय था, इरफान खान ने कहा तुम्हें एक्टर बनना ही चाहिए

‘साइको सैया’ के अनुद सिंह ढाका बोले:क्लैपरबॉय था, इरफान खान ने कहा- तुम्हें एक्टर बनना ही चाहिए

राजस्थान up के कई हिस्सों में बारिश:बिहार में आंधी बिजली से 7 मौतें, पटना में ओले गिरे; हिमाचल में लगातार पांचवें दिन बर्फबारी

राजस्थान-UP के कई हिस्सों में बारिश:बिहार में आंधी-बिजली से 7 मौतें, पटना में ओले गिरे; हिमाचल में लगातार पांचवें दिन बर्फबारी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });