क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कजाकिस्तान में युवक को बंधक बनाया,VIDEO:करनाल से घूमने गया था, हाथ-पैर टेप से बांधे, पीठ पर ब्लेड मारकर ₹10 लाख वसूले

On: मार्च 11, 2026 5:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
कजाकिस्तान में युवक को बंधक बनाया,video:करनाल से घूमने गया था, हाथ पैर टेप से बांधे, पीठ पर ब्लेड मारकर ₹10 लाख वसूले
---Advertisement---

हरियाणा में करनाल के रहने वाले एक युवक को कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में बंधक बना लिया गया। परिवार का आरोप है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखकर जालंधर के एक एजेंट से संपर्क किया था। 22 लाख में बेटे को कनाडा भेजने की बात तय हुई थी। 28 फरवरी को उनका बेटा और एक अन्य युवक कनाडा के लिए रवाना हुए। आरोप है कि एजेंट कनाडा ले जाने के बजाए दोनों युवकों को कजाकिस्तान ले गए और वहां एक होटल में बंधक बना लिया। उन्होंने उनके हाथ और मुंह टेप से बांध दिए और मारपीट की। उन्होंने युवक की कमर पर ब्लेड से भी वार किए। मारपीट के वीडियो बनाकर 20 लाख रुपए की डिमांड की। परिवार ने डर से 10 लाख रुपए भी भेज दिए। घरौंडा थाना पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर 43 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिलसिलेवार जानिए, पुलिस को क्या शिकायत दी… इंस्टाग्राम पर एड देखा, 22 लाख में डील सदरपुर गांव के रहने वाले बलकार ने घरौंडा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरा बेटा निखिल कनाडा घूमने के लिए जाना चाहता था। उसने इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने का एक विज्ञापन देखा था। इस विज्ञापन में राय इमिग्रेशन, गांव मियानी, जालंधर का पता और मोबाइल नंबर दिए गए थे। उन्होंने इमिग्रेशन के नंबर पर संपर्क किया, जहां उनकी बात मनप्रीत नाम के व्यक्ति से हुई। बाद में मनप्रीत ने उन्हें जश्न नामक व्यक्ति से मिलवाया। जश्न ने निखिल को कनाडा भेजने के लिए 22 लाख रुपए में सौदा तय किया। 28 फरवरी को निखिल- हेमराज गए बलकार ने आगे बताया कि एजेंटों ने बेटे के सभी दस्तावेज ऑनलाइन मंगवा लिए। 28 फरवरी की रात करीब 8 बजे बेटे को दिल्ली हवाई अड्डे पर बुलाया गया और साथ में 500 डॉलर लाने को कहा। परिजनों ने 500 डॉलर निखिल को दे दिए और वह हवाई जहाज से विदेश रवाना हो गया। निखिल के साथ हेमराज नाम का एक और युवक भी गया था। बाद में पता चला कि एजेंटों ने निखिल की उड़ान मुंबई से कजाकिस्तान के लिए बुक करवाई थी। हाथ और मुंह टेप से बांधे, ब्लेड से काटा उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर सोनू नाम का व्यक्ति निखिल को लेने आया और कहा कि तीन घंटे के लिए होटल में रुकना होगा। इसके बाद निखिल और दूसरे युवक हेमराज को बंधक बना लिया। आरोपियों ने उसे ब्लेड से काटने, मुंह पर टेप लगाने और उल्टा लटकाकर मारपीट करने की बात कही। वीडियो भेजकर 20 लाख रुपए की मांग की। बेटे की जान बचाने के लिए कर्ज लेकर 10 लाख भेज दिए। इसके बावजूद निखिल को नहीं छोड़ा। पैसे लेने आए दो लोगों को पुलिस को सौंपा बलकार सिंह ने बताया कि 2 मार्च को चार लोग सदरपुर गांव में पैसे लेने पहुंचे थे। हमने उनमें से दो लोगों को पकड़ लिया और घरौंडा थाना पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। निखिल उनका इकलौता बेटा है और उसे कनाडा भेजने के लिए उन्होंने कर्ज लेकर पैसे जुटाए थे। अब फिरौती के रूप में भी 10 लाख रुपए कर्ज लेकर ही दिए गए हैं। विदेश भेजने वाले एजेंटों का इसमें हाथ है। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज घरौंडा पुलिस ने बलकार की शिकायत पर 9 मार्च को मनप्रीत, जश्न, परमिंदर कौर और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर उमेश को सौंपी गई है। कार्यकारी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि विदेश युवक के परिवार से सभी रिकॉर्ड क्लेक्ट किए जा रहे हैं। उसके आधार पर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। युवक को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धर्मशाला में खेले जाएंगे ipl के तीन मुकाबले:11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, 14 को मुंबई इंडियंस से मुकाबला

धर्मशाला में खेले जाएंगे IPL के तीन मुकाबले:11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, 14 को मुंबई इंडियंस से मुकाबला

भास्कर अपडेट्स:पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के ifs अफसर, जल्द संभालेंगे पद

भास्कर अपडेट्स:पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर, जल्द संभालेंगे पद

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:होटल रेस्टोरेंट बिल में नहीं जोड़ सकेंगे lpg चार्ज, मोदी आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:होटल-रेस्टोरेंट बिल में नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज, मोदी आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे

ट्रम्प बोले ईरानी ऊर्जा ठिकानों पर 10 दिन हमला नहीं करेंगे:ईरान के कहने पर 6 अप्रैल तक डेडलाइन बढ़ाई; दूसरी बार हमला टाला

ट्रम्प बोले-ईरानी ऊर्जा ठिकानों पर 10 दिन हमला नहीं करेंगे:ईरान के कहने पर 6 अप्रैल तक डेडलाइन बढ़ाई; दूसरी बार हमला टाला

रेडमी नोट 15 प्रो रिव्यू:₹27,000 में 200mp कैमरा और ip69k रेटिंग वाली सॉलिड बॉडी, 6500mah बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग

रेडमी नोट 15 प्रो रिव्यू:₹27,000 में 200MP कैमरा और IP69K रेटिंग वाली सॉलिड बॉडी, 6500mAh बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी डॉलर पर ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे, पहली बार किसी सीटिंग राष्ट्रपति का नाम होगा

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी डॉलर पर ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे, पहली बार किसी सीटिंग राष्ट्रपति का नाम होगा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });