क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या:मां बोली- खालिस्तानियों ने मारा; हरियाणा में जन्मी, विवादित टिप्पणियां करती थी

On: मार्च 5, 2026 9:20 पूर्वाह्न
Follow Us:
कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या:मां बोली खालिस्तानियों ने मारा; हरियाणा में जन्मी, विवादित टिप्पणियां करती थी
---Advertisement---

कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए। जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। इसका पता चलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। जहां से नैन्सी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां के डॉक्टरों के मुताबिक उसे काफी गंभीर चोटें लगी हुई थीं। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। नैन्सी का जन्म हरियाणा में हुआ लेकिन बाद में उनका परिवार लुधियाना शिफ्ट हो गया। अब उसकी मां जालंधर में रहती है। नैन्सी अपने यूट्यूब वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती थी। जिसमें वह खुलकर खालिस्तानियों से लेकर अकाल तख्त जत्थेदार और डेरा ब्यास मुखी तक की आलोचना करती थी। नैन्सी ग्रेवाल के कत्ल पर पुलिस की 3 अहम बातें… बेटी के कत्ल को लेकर मां ने क्या कहा कत्ल से पहले आखिरी पोस्ट, अकाल तख्त जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी नैन्सी ग्रेवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट में उसने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी की थी। इसमें वह किसी सतनाम सिंह नाम के व्यक्ति के बयान का समर्थन करती है। वह अकाल तख्त जत्थेदार को चेतावनी देती हुई नजर आ रही थी कि जब अवाम इकट्ठा हो गई और सच्चे सिख साथ हो गए तो उन्हें नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा अकाल तख्त जत्थेदार के कपड़ों को लेकर भी कई किस्म की विवादित बातें कहीं थीं। यह वीडियो उसके कत्ल वाले दिन यानी 3 फरवरी से 6 दिन पहले का है। डेरा ब्यास मुखी पर भी उठाए थे सवाल नैन्सी ग्रेवाल ने कुछ दिन पहले एक वीडियो के जरिए ब्यास स्थित राधा स्वामी डेरे के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर भी वीडियो के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नैन्सी कह रही थी कि लोग कहते हैं कि उनके बाबा जी नशा छुड़ाते हैं। मगर, क्या उन्होंने कहीं नशा मुक्ति सेंटर खोला है और कहां पर खोला है मुझे बताएं। कितने बच्चों के नशे छुड़ा दिया। जो बच्चा नशा करता है उसके मां बाप भी कहते हैं कि नशा नहीं करना। ये भी डेरे में ऐसा ही कहते हैं। इन्होंने पंजाब में कितने भले काम किए हैं। नैन्सी ने कहा था कि बाबाओं के पीछे न जाएं बल्कि मेहनत करके खुद प्राप्त करो। सुखबीर बादल, मजीठिया व राजा वड़िंग पर की टिप्पणी नैन्सी ग्रेवाल ने एक वीडियो में सुखबीर बादल पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सिंगर केएस मक्खन को पार्टी में शामिल कर दिया। केएस मक्खन पर कथित ड्रग के केस हैं। उससे बचने के लिए वो राजनीति में आया। उसे किसी ने स्कीम दी है कि अगर तू इस रूप में राजनीति में आ गया तो सिख तेरे साथ खड़े हो जाएंगे और तुझे बचा देंगे। यहां पर भी लोग इस तरह की हरकतें करते हैं। इसने कुछ देर ढोंग किया और उसके बाद फिर पुराने रूप में आ गया। इसने बेअदबी की। एक बार मेरा शो था उसमें ये गेस्ट आया था। मैं स्टेज होस्ट कर रही थी। ये किसी बंदे को बंदा नहीं समझ रहा था। राजा वड़िंग को लेकर नैन्सी ने कहा था कि उन्हें पता नहीं चलता कि बोलना क्या है? कपिल शर्मा से अपील है कि इन्हें अपने शो में बुला दें। तेरा शो खूब चलेगा। बादल अगर सीएम बन गया तो कभी नशा खत्म नहीं होगा। खालिस्तानियों पर टिप्पणी करती थी, फिर कहा- मैं खालिस्तान विरोधी नहीं नैंसी ग्रेवाल खालिस्तानियों को लेकर भी टिप्पणी करती थी। उसने भारतीय झंडा जलाने जाने पर कहा था कि इस तरह से अलग देश मिल जाता तो अब तक मिल चुका होता। इसके अलावा भी उसने खालिस्तानियों पर कई तरह की टिप्पणी की थी। हालांकि हाल ही में 21 फरवरी को एक वीडियो पोस्ट में नैन्सी ने कहा था कि मेरे खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं खालिस्तान के खिलाफ हूं। मैं खालिस्तान के खिलाफ नहीं हूं। तुम्हें खालिस्तान चाहिए तो तुम अपनी मांग रखो। मुझे कोई प्राॅब्लम नहीं है। लेकिन जो लोग सोशल मीडिया पर बैठकर खालिस्तान की बात करते हैं। लड़कियों को उठाने की बात करते हैं। खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में हिंदुस्तान का झंडा फाड़ दिया। ऐसे वीडियो मेरे पास आई हैं, मैं उन खालिस्तानियों के खिलाफ हूं। पीसफुली जो करना है वो करें। मेरे बोलने से न तो खालिस्तान न बनेगा, न बनने से रूकेगा। मेरे बारे में गलत न बोलें। मैं उन खालिस्तानियों के खिलाफ हूं, जो लोगों को जान से मारने की धमकी देते हैं। जो लोगों को मारते हैं। कनाडा में 12 खालिस्तानियों को पकड़ने की बात की जा रही है। मैं उसके खिलाफ हूं। मैं खालिस्तानियों को मारने वालों के भी खिलाफ हूं। भारत की एजेंसियां करवा रही हैं, इसके कोई प्रमाण नहीं हैं। अगर भारत की एजेंसियां गैंगस्टरों के जरिए कनाडा में हत्याएं करवा रही हैं तो मैं उसके भी खिलाफ हूं। भारत को कोई राइट नहीं किसी को उसके देश में मारने की। इंडिया ने ऐसे एजेंट छोड़े हैं तो ऐसा न करें इससे नफरत फैलेगी। खालिस्तानियों से भी अपील है कि भारत के झंडे को न फाड़ें। नैन्सी ग्रेवाल स्टेज शो करती थी, AAP से जुड़कर कनाडा चली गई नैन्सी ग्रेवाल पहले स्टेज शो करती थी। उसका जन्म हरियाणा के सिरसा में हुआ था। वहीं उसने स्कूलिंग भी की। इसके बाद परिवार लुधियाना और फिर जालंधर शिफ्ट हो गया। उसके ज्यादातर शो जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर सरीखे दोआबा एरिया में होते थे। उसने समाज सेवा से काम शुरू करने के बाद सिंगिंग शुरू कर दी थी। 2015 तक उसने स्टेज प्रोग्राम किए। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ गई। फिर कुछ ही समय बाद वह कनाडा चली गईं। नैन्सी ने अपने फेसबुक पेज पर होमटाउन लुधियाना लिखा हुआ है। हालांकि उसने अपनी स्कूलिंग हरियाणा के सतलुज पब्लिक स्कूल का नाम लिखा है। इसके अलावा कॉलेज की पढ़ाई गवर्नमेंट कॉलेज सिरसा से बताई गई है। वहीं नर्सिंग की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो लिखा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साइबर लिटरेसी 8th पे सैलरी कैलकुलेटर स्कैम:जानें क्या है ये स्कैम, ठग इसे कैसे दे रहे अंजाम, ये 11 तरीके आपको रखेंगे सुरक्षित

साइबर लिटरेसी- 8th पे सैलरी कैलकुलेटर स्कैमः जानिए क्या है यह स्कैम, ठग इसे कैसे अंजाम दे रहे हैं, ये 11 तरीके आपको सुरक्षित रखेंगे

जरूरत की खबर ज्यादा टीवी देखने से डिप्रेशन का रिस्क:ब्रेन और नींद पर बुरा असर, स्टडी में खुलासा, जानें कैसे छुड़ाएं टीवी की लत

जरूरत की खबर- ज्यादा टीवी देखने से डिप्रेशन का रिस्क: दिमाग और नींद पर बुरा असर, स्टडी में खुलासा, जानें कैसे छुड़ाएं टीवी की लत

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% कांस्टेबल पद रिजर्व; कोई फिजिकल टेस्ट देना भी जरूरी नहीं

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% कांस्टेबल पद रिजर्व; कोई फिजिकल टेस्ट देना भी जरूरी नहीं

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन:बेटे गौतम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन:बेटे गौतम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा की मौत:बाथरूम में फिसलने से सिर में गंभीर चोट आई थी, 1 महीने से हॉस्पिटल में थे

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा की मौत:बाथरूम में फिसलने से सिर में गंभीर चोट आई थी, 1 महीने से हॉस्पिटल में थे

अडाणी डिफेंस ने आर्मी को सौंपी 2,000 मशीन गन:दुश्मनों को 1km दूर से मार गिराने की क्षमता; एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग

अडाणी डिफेंस ने आर्मी को सौंपी 2,000 मशीन गन:दुश्मनों को 1KM दूर से मार गिराने की क्षमता; एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });