क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कर्नाटक में प्रॉपर्टी के लिए मां-बाप और बहन का मर्डर:बेटे ने शव घर में दफनाए, लापता बताकर पुलिस के साथ ढूंढ़ने का नाटक किया

On: जनवरी 31, 2026 8:08 अपराह्न
Follow Us:
कर्नाटक में प्रॉपर्टी के लिए मां बाप और बहन का मर्डर:बेटे ने शव घर में दफनाए, लापता बताकर पुलिस के साथ ढूंढ़ने का नाटक किया
---Advertisement---

कर्नाटक के विजयनगर जिले में पुलिस ने शनिवार को 24 साल के युवक को माता-पिता और बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या के बाद तीनों के शवों को कोट्टूर स्थित उनके किराए के घर में दफना दिया था। तिलकनगर थाने की पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि कोट्टूर निवासी आरोपी अक्षय कुमार ने 29 जनवरी को बेंगलुरु के तिलकनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसके माता-पिता और बहन लापता हैं। इसके बाद खुद पुलिस के साथ मिलकर उन्हें ढूंढने का नाटक करता रहा। जांच के दौरान आरोपी ने अलग-अलग बयान दिए, जिससे पुलिस को शक हुआ। इसके बाद मामला दर्ज कर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपने पिता भीमराज, मां जयलक्ष्मी और बहन अमृता की हत्या करने की बात कबूल कर ली। हत्या कैसे की इसकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हत्याएं 27 जनवरी को की गई थीं। घर में दफनाए शवों को निकालने के बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ऑटोप्सी रिपोर्ट से मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात के पीछे का मुख्य कारण प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है। परिवार चित्रदुर्ग का रहने वाला था भीमराज का परिवार मूल रूप से चित्रदुर्ग जिले के नायकनहट्टी गांव का रहने वाला था। काम के सिलसिले में वे लोग कई सालों से लगातार जगह बदल-बदलकर रह रहे थे। पहले वो चित्रदुर्ग में बटन की दुकान चलाते थे। उसके बाद बेल्लारी और फिर दावणगेरे में जाकर रहने लगे। डेढ़ करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद का शक दावणगेरे में उन्होंने करीब 1.5 करोड़ रुपए की लागत से एक घर बनाया था। करीब दो साल पहले यह परिवार कोट्टूरु आकर किराए के मकान में रहने लगा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस हत्याकांड में अक्षय के साथ कोई और भी शामिल था। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में महिला का कटा हुआ सिर मिला:10 अलग-अलग जगहों से शव के टुकड़े बरामद, 4 दिन से लापता थी महिला कर्नाटक के टुमकुरु जिले में 42 साल की एक महिला के शरीर के टुकड़े जिले की 10 अलग-अलग जगहों पर मिले। शुक्रवार को सिद्धरबेट्टा के पास महिला का सिर मिला था। 7 अगस्त को लिंगपुरा गांव में एक कुत्ता सड़क पर एक कटा हुआ हाथ खींचते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });