क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कांग्रेस MLA बोले-पार्टी विधायक चोरी-चोरी CM सैनी से मिलते हैं:हुड्डा के लिए 20 साल तंवर-सैलजा से लड़ा, दिल टूट गया; हाईकमान से बात करूंगा

On: मार्च 21, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
कांग्रेस mla बोले पार्टी विधायक चोरी चोरी cm सैनी से मिलते हैं:हुड्डा के लिए 20 साल तंवर सैलजा से लड़ा, दिल टूट गया; हाईकमान से बात करूंगा
---Advertisement---

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग में नाम आने और नोटिस जारी होने के बाद रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा का नाम यहां जिंदा रखने की वजह से ही अशोक तंवर और कुमारी सैलजा से लड़ाई लड़ी। जरनैल सिंह ने CM नायब सैनी की भी खुलकर तारीफ की। बोले- नायब सैनी बहुत ही बढ़िया मुख्यमंत्री हैं, काम करने वाले हैं। पहले सीएम विपक्ष के विधायकों के घर नहीं जाते थे, लेकिन नायब सैनी ने इतिहास रचते हुए ये शुरुआत की है। कांग्रेस विधायक ने कहा- पार्टी के सभी विधायक चोरी-चोरी CM से मिलने जाते हैं, काम कराते हैं। 20 मार्च को ही कांग्रेस अनुशासन समिति ने जरनैल सिंह को नोटिस जारी कर क्रॉस वोटिंग पर 7 दिन में जवाब मांगा है। जानिए…जरनैल सिंह ने क्या-क्या बातें कहीं अभी कांग्रेस छोड़ने पर कोई विचार नहीं कांग्रेस छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर जरनैल सिंह ने कहा कि अभी ऐसी कोई मंशा नहीं है। पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। हाईकमान को नोटिस का जवाब भेजकर अपनी निष्ठा के बारे में बताएंगे। पढ़िए… अब तक कौन-कौन विधायक दिखा चुके बागी तेवर हुड्डा ने दिलाई थी कांग्रेस की टिकट जरनैल सिंह साल 2009 के उपचुनाव में दूसरी बार विधायक बने थे। उस समय प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम थे। हुड्डा ने पहली बार जरनैल सिंह को कांग्रेस की टिकट दिलाई। इसके बाद हुए हर चुनाव में हुड्डा ने ही पैरवी करके जरनैल सिंह को टिकट दिलवाई। कांग्रेस की टिकट पर जरनैल पांच बार चुनाव लड़े हैं। जिनमें से दो बार जीते हैं। एक बार इनेलो के टिकट पर भी जीत दर्ज की। ———— यह खबर भी पढ़िए… हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायकों को नया नोटिस: अब क्रॉस वोटिंग शब्द जोड़ा; पार्टी विरोधी गतिविधि में सख्त कार्रवाई के संकेत हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के मामले में कांग्रेस ने कुछ घंटे में ही अपने 5 विधायकों को नया नोटिस जारी कर दिया है। इस बार इस नोटिस में क्रॉस वोटिंग करने का जिक्र है। इससे पहले जो नोटिस था, उसमें कैंसिलेशन/इनवेलिडिटी लिखा गया था। (पूरी खबर पढ़ें)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वर्ल्ड कप से पहले क्रिस्टायनो रोनाल्डो चोटिल:मेक्सिको अमेरिका के खिलाफ फ्रेंडली मैच से बाहर, कोच बोले चोट मामूली, 1 2 हफ्ते में वापसी; wc में खेलना तय

विश्व कप से पहले क्रिस्टायनो रोनाल्डो चोटिल:मेक्सिको-अमेरिका के खिलाफ फ्रेंडली मैच से बाहर, कोच बोले- चोट मामूली, 1-2 हफ्ते में वापसी; विश्व कप में खेलना तय

ईरानी सुप्रीम लीडर बोले जंग में दुश्मन हारा:मुझे लगा था लोग सरकार के खिलाफ हो जाएंगे, लेकिन हमले के बावजूद देश एकजुट

ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- जंग में दुश्मन हारा:मुझे लगा था लोग सरकार के खिलाफ हो जाएंगे, लेकिन हमले के बावजूद देश एकजुट

वर्ल्ड अपडेट्स:दक्षिण कोरियाई फैक्ट्री में आग लगने से 10 लोगों की मौत

वर्ल्ड अपडेट्स:दक्षिण कोरियाई फैक्ट्री में आग लगने से 10 लोगों की मौत

वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस इंडेक्‍स रैंकिंग में पाकिस्‍तान से भी पीछे भारत:सरकार ने 300 बेटिंग वेबसाइट्स, एप ब्‍लॉक कीं; 21 मार्च के करेंट अफेयर्स

वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस इंडेक्‍स रैंकिंग में पाकिस्‍तान से भी पीछे भारत:सरकार ने 300 बेटिंग वेबसाइट्स, एप ब्‍लॉक कीं; 21 मार्च के करेंट अफेयर्स

असम कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की:कर्नाटक उपचुनाव पार्टी की घोषणा के बिना उम्मीदवारों का नामांकन, कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

असम कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की:कर्नाटक उपचुनाव- पार्टी की घोषणा के बिना उम्मीदवारों का नामांकन, कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

गोल्डन टेंपल की ai फोटो बनाकर बेअदबी:युवराज सिंह हार्दिक पांड्या को नंगे सिर दिखाया; बाकी क्रिकेटर एक्टर के सिर ढके दिखाए

गोल्डन टेंपल की AI फोटो बनाकर बेअदबी:युवराज सिंह-हार्दिक पांड्या को नंगे सिर दिखाया; बाकी क्रिकेटर-एक्टर के सिर ढके दिखाए

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });