क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कार ने 13 को रौंदा, अब तक 5 की मौत:तीन गंभीर, बिना नंबर की गाड़ी से हुआ हादसा, सीसीटीवी खंगाल रही जबलपुर पुलिस

On: जनवरी 19, 2026 7:34 पूर्वाह्न
Follow Us:
कार ने 13 को रौंदा, अब तक 5 की मौत:तीन गंभीर, बिना नंबर की गाड़ी से हुआ हादसा, सीसीटीवी खंगाल रही जबलपुर पुलिस
---Advertisement---

जबलपुर में हुए हिट एंड रन केस में मृतकों की संख्या 2 से बढ़कर 5 हो गई है। हादसे में चैनवती बाई (23) और लच्छो बाई (40) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 11 मजदूर घायल हुए थे। रविवार देर रात इलाज के दौरान गोमता बाई पति नवाबी लाल (40), वर्षा कुशराम पति कमलेश (45) और कृष्णा बाई पति संजू (40) ने दम तोड़ दिया। हादसा रविवार दोपहर को उस समय हुआ, जब बरेला से जबलपुर की ओर आ रही सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे 13 मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार बिना नंबर की थी। आरोपी कार चालक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। एएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटनास्थल से लेकर टोल नाकों तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घायलों की हालत गंभीर, इलाज जारी घायलों में से 3 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में उपचार कर रही है। हादसे में जान गंवाने वाली महिला मजदूरों का अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम बम्होरी, जिला मंडला में किया जाएगा। सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहीं थी मजदूर मृतक और घायल सभी महिला मजदूर मंडला जिले के बम्होरी गांव की रहने वाली थीं। वे पिछले डेढ़ महीने से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के तहत जबलपुर के एकता चौक के पास डिवाइडर में लगी लोहे की जालियों की सफाई कर रही थीं। हादसे के समय वे सड़क किनारे बैठकर भोजन कर रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और जरूरी निर्देश दिए। मृतकों के परिजन को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृत लाल साहू ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की। एनएचएआई ने मृतकों के परिजन को तत्काल 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि दी। इसके अलावा कुल 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया है। इधर, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक जताया। उन्होंने जिला प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों से चर्चा कर घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देगी। ये खबर भी पढ़ें… एम्बुलेंस ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत रीवा के शाहपुर थाना क्षेत्र के हिनौता मोड़ पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक से जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में ज्ञानेंद्र रावत (पिता मोहनलाल रावत) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप रावत (पिता दिनेश रावत) गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });