क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

किम-जोंग की बहन या बेटी देश की अगली तानाशाह कौन:एक्सपर्ट बोले- भाई जितनी ही खूंखार; राष्ट्रपति को छोड़ सबको फांसी दे सकती हैं

On: फ़रवरी 16, 2026 2:58 अपराह्न
Follow Us:
किम जोंग की बहन या बेटी देश की अगली तानाशाह कौन:एक्सपर्ट बोले भाई जितनी ही खूंखार; राष्ट्रपति को छोड़ सबको फांसी दे सकती हैं
---Advertisement---

उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग की बाद अगला तानाशाह बनने के लेकर उनकी बहन और बेटी में संघर्ष छिड़ सकता है। यह दावा दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है। दरअसल किम जोंग पिछले कुछ समय से लगातार अपनी 219 साल की बेटी ‘किम जू ऐ’ के साथ सर्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वो किम जू-ऐ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर सकते हैं। इसे लेकर दक्षिण कोरिया के पूर्व राजदूत राह जोंग-यिल ने कहा कि किम जू-ए के लिए रास्ता बिल्कुल आसान नहीं होगा। उनकी सबसे बड़ी चुनौती किम जोंग-उन की छोटी बहन ‘किम यो-जुंग’ होंगी, जो अपने भाई जितनी ही खूंखार मानी जाती हैं। 213 साल की किम यो-जुंग को उत्तर कोरिया में दूसरी सबसे ताकतवर शख्स हैं। पार्टी से लेकर सेना तक उनकी मजबूत पकड़ है। यहां तक कहा जाता है कि वे राष्ट्रपति को छोड़कर पार्टी की 13 सदस्यीय केंद्रीय समिति के किसी भी नेता को मौत की सजा दे सकती हैं। एक्सपर्ट्स बोले- सत्ता पाने से पीछे नहीं हटेंगी किम यो-जुंग राह जोंग-यिल का कहना है कि अगर किम यो-जुंग को लगा कि उनके पास शीर्ष नेता बनने का मौका है, तो वे बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगी। यानी सत्ता संघर्ष की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अन्य एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि अगर अचानक किम जोंग-उन को कुछ हो जाता है या वे शासन करने की हालत में नहीं रहते, तो किम यो-जुंग तुरंत सत्ता संभालने की कोशिश कर सकती हैं। किम यो-जुंग को बचपन में ‘स्वीट प्रिंसेस यो-जोंग’ कहा जाता था। 2014 से वह प्रोपेगेंडा एंड एगिटेशन डिपार्टमेंट (PAD) की हेड हैं। इस विभाग का काम उत्तर कोरिया में सरकारी विचारधारा को फैलाना है। जापानी शेफ केंजी फुजिमोटो, जिन्होंने 13 साल तक किम जोंग-इल के लिए काम किया, उनके मुताबिक वे बचपन से ही मजबूत इरादों वाली थीं। उन्हें ‘प्रिंसेस’ कहकर बुलाया जाता था और भोजन के समय वह पिता (किम जोंग-इल) के बगल में बैठती थीं। किम यो-जुंग को सत्ता के लिए तैयार किया गया था किम जोंग उन के पिता किम जोंग-इल ने अपने बच्चों को जिनेवा, बर्न और मॉस्को में पढ़ने भेजा था। 2004 में मां को योंग-हुई की मौत के बाद भी किम यो-जुंग को सत्ता के लिए तैयार किया जाता रहा। 2009 में वह अपने भाइयों के साथ वोनसान एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में पिता के साथ दिखीं। 2012 में उन्हें पहली बार सार्वजनिक रूप से सफेद घोड़े पर अपनी बुआ किम क्यॉन्ग-हुई के साथ देखा गया। 2019 में वह अपने भाई के साथ माउंट पैकतु पर घुड़सवारी करती नजर आईं। उन्हें संगठन और मार्गदर्शन विभाग में भी प्रभावशाली भूमिका मिली, जहां से सेना और पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों पर निगरानी रखी जाती है। 133 में उन्हें स्टेट अफेयर्स कमीशन में शामिल किया गया। जनवरी 2023 में वह रूस-यूक्रेन युद्ध पर उत्तर कोरिया की मुख्य प्रवक्ता बनीं। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी कि यूक्रेन को दिए जाने वाले टैंक ‘जला दिए जाएंगे’ और रूस के साथ खड़े रहने की बात कही। भाई किम जोंग की सीक्रेट डायरी कहा जाता है एक्सपर्ट्स का मानना है कि देश और विदेश में किम की सार्वजनिक छवि बनाने के पीछे उनकी बहन किम यो जोंग का बड़ा हाथ है। उन्हें किम जोंग उन की ‘सीक्रेट डायरी’ भी कहा जाता है। माना जाता है कि वह अपने भाई को कई अहम मुद्दों पर सलाह देती हैं और उनके कई कामों में उनकी भागीदारी भी रहती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ किम जोंग उन की 2018 न्यूक्लियर समिट के पीछे भी उनका ही दिमाग बताया जाता है। इसके अलावा, 2018 में प्योंगचांग में हुए शीतकालीन ओलंपिक में किम जोंग की मौजूदगी के पीछे भी वही थीं। किम को उन पर बहुत भरोसा है। किम की बेटी सत्ता संभालने के लिए अभी छोटी हैं दूसरी तरफ, किम जोंग-उन की बेटी किम जू-ए की उम्र अभी लगभग 13 साल है। वह किम जोंग-उन और उनकी पत्नी री सोल-जू की इकलौती बेटी हैं, जिन्हें सार्वजनिक तौर पर लोगों के सामने लाया गया है। पिछले कुछ सालों में वह अपने पिता के साथ मिसाइल परीक्षण, सेना की परेड और बड़े सरकारी कार्यक्रमों में नजर आई हैं। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का मानना है कि यह सब उनकी तैयारी का हिस्सा हो सकता है। यानी उन्हें धीरे-धीरे आगे की जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां तक कहा गया है कि उन्होंने कुछ बड़े फैसलों पर अपनी राय भी दी है, जो उत्तर कोरिया जैसे बंद देश में बहुत अलग बात मानी जाती है। हालांकि, कई जानकारों का कहना है कि वह अभी बहुत छोटी हैं। वॉशिंगटन के एक थिंक टैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अचानक सत्ता खाली होती है तो ज्यादा अनुभव वाले नेता, जैसे किम यो-जुंग, आगे आ सकती हैं। ऐसी स्थिति में देश के अंदर हलचल और अस्थिरता भी बढ़ सकती है। नॉर्थ कोरिया में सत्ता के लिए पहले भी खून खराबा हुआ उत्तर कोरिया में सत्ता परिवर्तन पहले भी शांत नहीं रहा। जब 2011 में किम जोंग-उन ने अपने पिता किम जोंग इल के बाद गद्दी संभाली थी, तो उन्होंने अपने चाचा जांग सोंग-थाएक को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार करवाया और बाद में गोली मारने का आदेश दिया था। 2017 में उनके सौतेले भाई किम जोंग-नाम की मलेशिया के कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर VX नर्व एजेंट से हत्या कर दी गई थी। माना जाता है कि वे भी कुर्सी के संभावित दावेदार थे। किम जोंग-उन की उम्र अभी 42 साल है, लेकिन उनकी सेहत को लेकर सवाल उठते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे ज्यादा शराब और सिगरेट लेते हैं, उन्हें डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। 2024 में उनका वजन करीब 140 किलो बताया गया था। हालांकि कहा जाता है कि उन्होंने कुछ वजन घटाया है, फिर भी दिल की बीमारी का खतरा बना हुआ है। उनके पिता किम जोंग-इल की भी तबीयत खराब रहती थी और 70 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई थी। नॉर्थ कोरिया कोरोना के बाद दुनिया से और कट गया कोविड-19 के बाद उत्तर कोरिया और भी ज्यादा दुनिया से कट गया है। सीमाएं लगभग बंद हैं और ज्यादातर विदेशी दूतावास जा चुके हैं। ऐसे में अंदर की सटीक जानकारी मिलना और मुश्किल हो गया है। अब सबकी नजर उस बड़े राजनीतिक सम्मेलन पर है, जो पांच साल में एक बार होता है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी देखेगी कि क्या किम जू-ए वहां शामिल होती हैं, उन्हें किस तरह पेश किया जाता है और क्या कोई आधिकारिक पद दिया जाता है। इससे भविष्य के संकेत मिल सकते हैं। फिलहाल हालात ऐसे हैं कि अगर आज अचानक सत्ता खाली होती है तो सबसे तैयार चेहरा किम यो-जुंग ही मानी जाती हैं। लेकिन अगर किम जोंग-उन लंबी राजनीतिक तैयारी करते हैं, तो उनकी बेटी किम जू-ए भी भविष्य में देश की पहली महिला सर्वोच्च नेता बन सकती हैं। ———— यह खबर भी पढ़ें… दावा-किम जोंग ने 13 साल की बेटी को उत्तराधिकारी चुना:बीजिंग दौरे पर पिता के साथ दिखी थीं; पब्लिक प्रोग्राम्स में भी नजर आ रहीं उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 13 साल की बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को सांसदों को दी गई जानकारी में यह दावा किया। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });