क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

किम जोंग ने मंच से डिप्टी पीएम को बर्खास्त किया:कहा- बैल गाड़ी खींच सकती है, बकरी नहीं, तुम्हें जिम्मेदारी देना मेरी गलती थी

On: जनवरी 20, 2026 1:22 अपराह्न
Follow Us:
किम जोंग ने मंच से डिप्टी पीएम को बर्खास्त किया:कहा बैल गाड़ी खींच सकती है, बकरी नहीं, तुम्हें जिम्मेदारी देना मेरी गलती थी
---Advertisement---

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने डिप्टी पीएम यांग सुंग-हो को बर्खास्त कर दिया है। कोरियाई न्यूज एजेंसी KCNA के मुताबिक किम जोंग उन र्योंगसोंग मशीन कॉम्प्लेक्स में सोमवार को इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट के पहले चरण के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। किम ने अपने संबोधन के दौरान यांग सोंग-हो को हटाने का आदेश दिया। किम ने डिप्टी पीएम को फटकार भी लगाई। किम ने मंच से ही डिप्टी पीएम से कहा, “बहुत देर होने से पहले, अपने पैरों पर खुद यहां से चले जाओ।” किम ने कहा कि यांग बड़ी जिम्मेदारियां संभालने के लायक नहीं हैं। किम ने कहा, “एक बकरी गाड़ी नहीं खींच सकती। यह हमारे कैडर अपॉइंटमेंट सिस्टम में हुई एक गलती थी। आखिरकार, गाड़ी बैल खींचता है, बकरी नहीं।” किम जोंग बोले- कई मौके दिए मगर सुधार नहीं हुआ किम जोंग उन ने कहा कि उन्होंने यांग को र्योंगसोंग मशीन कॉम्प्लेक्स के पहले चरण के आधुनिकीकरण में हुई गंभीर गलतियों को सुधारने के लिए कई बार मौका दिया था। इसके बावजूद काम में कोई सुधार नहीं हुआ। किम ने यह भी स्पष्ट किया कि यांग को पद से हटाना जरूरी था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें “पार्टी-विरोधी” माना जाए।किम के मुताबिक, यांग ने पार्टी की केंद्रीय समिति को ऐसे सुझाव दिए जो न तो व्यावहारिक थे और न ही सच्चाई पर आधारित थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यांग ने अपने फायदे के लिए पार्टी को गुमराह करने की कोशिश की, यहां तक कि पिछले महीने हुई पार्टी की अहम बैठक में भी। उन्होंने बताया कि इन सबके बावजूद उन्होंने यांग को एक और मौका दिया। लेकिन बाद में साफ हो गया कि उनमें जिम्मेदारी की भावना बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा,”यह व्यक्ति शुरू से ऐसा ही रहा है और इसे किसी भी बड़ी जिम्मेदारी के लायक नहीं माना जा सकता।” काम में देरी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब देश में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की नौवीं पार्टी कांग्रेस की तैयारी चल रही है। उत्तर कोरिया में किसी अधिकारी को इस तरह सार्वजनिक रूप से फटकार लगना आम बात नहीं मानी जाती। यांग सुंग-हो पहले देश के मशीनरी उद्योग के मंत्री थे। बाद में उनका प्रमोशन करके मशीनरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालने वाला उपप्रधानमंत्री बना दिया गया। दक्षिण कोरिया की सरकारी एजेंसी योनहाप के मुताबिक, वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में भी शामिल थे, लेकिन वहां उनकी भूमिका स्थायी नहीं थी। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उनकी जगह अब किसे जिम्मेदारी दी जाएगी। KCNA के मुताबिक, किम जोंग उन ने रयोंगसोंग मशीन कॉम्प्लेक्स को आधुनिक बनाने के काम में हो रही देरी के लिए आर्थिक नीति से जुड़े अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही और अयोग्यता की वजह से इस परियोजना में कई दिक्कतें आईं। पिछले हफ्ते किम जोंग ने 3 अफसरों को बदला था किम जोंग उन ने पार्टी के उन सदस्यों पर भी नाराजगी जताई, जो लंबे समय से काम को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक नीति संभालने वाले अधिकारी देश के उद्योग को फिर से व्यवस्थित करने और तकनीकी रूप से आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं हैं। दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, किम की यह सार्वजनिक चेतावनी अचानक नहीं है। इसे पार्टी की नौवीं कांग्रेस से पहले अधिकारियों में डर और अनुशासन पैदा करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, ताकि सभी नेता और अफसर सतर्क होकर काम करें। योनहाप ने यह भी बताया कि इससे पहले, पिछले हफ्ते किम जोंग उन ने अपनी सुरक्षा से जुड़े टॉप मिलिट्री अफसरों को भी बदल दिया था। इसमें तीन बड़ी यूनिट के प्रमुख शामिल थे- सत्तारूढ़ पार्टी का गार्ड ऑफिस, स्टेट अफेयर्स कमीशन का गार्ड विभाग और बॉडीगार्ड कमांड। किम जोंग ने फूफा को फांसी दे दी थी उत्तर कोरिया में सार्वजनिक बर्खास्तगी के उदाहरण बहुत कम हैं, लेकिन पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। 2013 में किम जोंग उन के फूफा जांग सोंग-थैक को तख्ता पलट की साजिश के आरोप में फांसी दी गई थी। थैक पर तख्तापलट की साजिश के अलावा, भ्रष्टाचार, पार्टी विरोधी गतिविधियां, विदेशी ताकतों खासकर चीन के साथ गलत तरीके से रिश्ते रखना, देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए। यह मामला इसलिए भी अहम था क्योंकि जांग सोंग-थैक कभी उत्तर कोरिया के सबसे ताकतवर नेताओं में गिने जाते थे। दिसंबर 2013 में पार्टी की एक अहम बैठक के दौरान जांग सोंग-थैक को सबके सामने गिरफ्तार किया गया। सरकारी टीवी ने उनकी गिरफ्तारी के दृश्य भी दिखाए, जो उत्तर कोरिया में बहुत ही असामान्य बात थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });