इक कुड़ी, बरगद जैसे मशहूर गानों के सिंगर अर्पित बाला हाल ही में हैदराबाद कॉन्सर्ट से विवादों से घिर गए। दरअसल, हैदराबाद में चल रही परफॉर्मेंस के बीच एक फैन ने मंच पर बोतल फेंकी थी, जिसके जवाब में सिंगर ने भड़ककर उस फैन पर थूक दिया। अब इस विवाद पर अर्पित बाला ने सफाई दी है। उनका कहना है कि ये उन्हें उसकाया गया था, ये गुस्से का नहीं बल्कि सिक्योरिटी का सवाल था। सिंगर अर्पित बाला ने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कॉन्सर्ट विवाद पर कहा, ‘मैं हैदराबाद गया था, एक शो के लिए। वहां लोगों को गाने रटे हुए थे। पहला गाना बहुत अच्छा हुआ, दूसरा भी अच्छा हुआ, तीसरा भी अच्छा हुआ। मैं चौथा गाना गा रहा था कि एकदम से मैंने देखा कि बोतल उड़ती हुई आई और मेरी आंख में लगी। प्रॉब्लम ये नहीं थी कि वो बोतल लगी। प्रॉब्लम ये थी कि उससे पहले भी लोग स्टेज पर एक दो ऐसी बोतल फेंक चुके थे।’ आगे सिंगर ने कहा, ‘जब दूसरी बोतल मेरी आंख पर पड़ी ना मेरा पूरा फ्लो टूटा और मुझे आया गुस्सा और उस गुस्से में जो चीज मैंने आगे बोली और जो मैंने किया क्या वो जायज था? अगर आप एक तरीके से देखें कि एक आदर्श आदमी होता है वो दिल बड़ा रखता है। ये सारी चीजें तब तक ठीक लगती हैं जब आपको किसी ने ऐसे हल्का सा कुछ पोक कर दिया हो, लेकिन जब आपके चेहरे पर कोई चीज फेंकी जाती है ना, आंख पर, मुंह पर, भाई व?
कॉन्सर्ट विवाद पर सिंगर अर्पित बाला ने चुप्पी तोड़ी:बोतल लगने पर ऑडियंस पर थूका था, बोले- मुझे उकसाया गया, चोट लगी, ये सिक्योरिटी का मामला है
By worldprime
On: अप्रैल 1, 2026 12:05 अपराह्न
---Advertisement---