क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कोलकाता मे यूट्यूबर को मटन की जगह बीफ परोसा:BJP बोली- बंग्लादेश की तरह बंगाल में हिंदुओं को जबरन गोमांस खिलाया जा रहा

On: फ़रवरी 1, 2026 9:02 पूर्वाह्न
Follow Us:
कोलकाता मे यूट्यूबर को मटन की जगह बीफ परोसा:bjp बोली बंग्लादेश की तरह बंगाल में हिंदुओं को जबरन गोमांस खिलाया जा रहा
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक रेस्टोरेंट में मटन की जगह बीफ परोसने का मामला सामने आया है। बंगाली अभिनेता और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सायक चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि उन्होंने मटन स्टेक ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें बीफ स्टेक परोस दिया गया। उन्होंने बीफ को मटन समझकर खा लिया। पार्क स्ट्रीट पुलिस ने केस दर्ज कर वेटर को गिरफ्तार कर लिया है। सायक चक्रवर्ती शुक्रवार रात अपने दोस्तों के साथ पार्क स्ट्रीट स्थित एक पब-रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। उनके मुताबिक, उन्होंने एक ही मटन स्टेक ऑर्डर किया था। कुछ देर बाद वेटर एक और प्लेट लेकर आया और कहा कि यह असली मटन स्टेक है। इसी दौरान सायक को शक हुआ कि पहले परोसा गया स्टेक मटन नहीं था। सायक ने जब वेटर से सवाल किया तो उसने दावा किया कि दो स्टेक ऑर्डर किए गए थे। एक मटन और एक बीफ। सायक का कहना है कि उन्हें बाद में पता चला कि उन्होंने अनजाने में बीफ खा लिया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गए। वीडियो में माफी मांगते दिखे स्टाफ सायक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडियो पर पोस्ट किया। वीडियो में सायक वेटर से बहस करते और जवाब मांगते दिख रहे हैं। रेस्टोरेंट मैनेजर और वेटर वीडियो में माफी मांगते नजर आते हैं। मैनेजर ने इसे गलती बताया। वीडियो में सायक यह कहते भी सुने गए कि वह ब्राह्मण हैं और इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद पार्क स्ट्रीट पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया और वेटर शेख नासिरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी बोली- यह हिंदुओं की आस्था को कुचलने का मामला बीजेपी आईटी हेड अमित मालवीय ने X पर सायक का वीडियो पोस्टर करते हुए लिखा कि बांग्लादेश की तरह पश्चिम बंगाल में भी हिंदुओं को जबरन गोमांस खिलाया जा रहा है। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई छिटपुट घटना नहीं है, बल्कि चेतावनी है। अगर ममता बनर्जी और टीएमसी 2026 में सत्ता में वापस आती हैं, तो यह अपवाद नहीं रहेगा, बल्कि आम बात हो जाएगी। यह बेशर्मी से, जानबूझकर और हमारे सामने ही होगा। यह पसंद या खानपान की आदतों का मामला नहीं है, बल्कि हिंदुओं की आस्था और विश्वासों को पूरी तरह से कुचलने का मामला है। साथ ही, ममता बनर्जी प्रशासन पश्चिम बंगाल में गायों की तस्करी और अवैध वध पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रहा है। संदेश स्पष्ट है: हिंदू भावनाओं का कोई महत्व नहीं है। हिंदू बंगालियों को जागना होगा। यह गरिमा, पहचान और आत्मरक्षा का मामला है। आज चुप रहना कल और भी बड़े अपमान को न्योता देगा। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद सायक ने दी सफाई वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सायक पर सांप्रदायिक माहौल बनाने का आरोप लगाया और उन्हें BJP एजेंट तक कहा। इसके बाद सायक ने पहला वीडियो डिलीट कर दूसरा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने किसी भी राजनीतिक या सांप्रदायिक मंशा से इनकार किया। सायक ने कहा कि मेरा किसी तरह का हिंदू-मुस्लिम दंगा भड़काने का इरादा नहीं है। मेरे मुस्लिम दोस्त हैं, मैं ईद भी मनाता हूं। मेरा कंटेंट हमेशा साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देता है। सायक ने यह भी कहा कि उन्हें वेटर से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है अगर वेटर हिंदू भी होता, तब भी मैं यही सवाल पूछता कि क्या आप अनजाने में बीफ खा लेंगे? अगर ऐसी गलतियों पर सवाल नहीं उठेंगे, तो भविष्य में और लोगों के साथ ऐसा हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });