क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

खड़गे बोले- केंद्र सरकार राज्यपालों को कठपुतली बना रही:गवर्नर गैर-बीजेपी सरकारों को परेशान करते हैं, उन्हें पीएम ऑफिस से ऑर्डर मिल रहे

On: जनवरी 24, 2026 8:52 अपराह्न
Follow Us:
खड़गे बोले केंद्र सरकार राज्यपालों को कठपुतली बना रही:गवर्नर गैर बीजेपी सरकारों को परेशान करते हैं, उन्हें पीएम ऑफिस से ऑर्डर मिल रहे
---Advertisement---

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि PM ऑफिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय गवर्नरों को निर्देश दे रहे हैं। खड़गे ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस की सत्ता वाले और दूसरी गैर-BJP राज्य सरकारों को परेशान करने के लिए गवर्नरों को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कर्नाटक के हुबली में एक जनसभा के दौरान लोगों से आने वाले सभी चुनावों में BJP के खिलाफ वोट करने की अपील की और चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर तानाशाही शासन आ सकता है। खड़गे ने कहा कि राज्यपालों को कहा जाता है कि वे सिद्धारमैया या कांग्रेस सरकार द्वारा तैयार भाषण विधानसभा के जॉइंट सेशन में न पढ़ें। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ कर्नाटक में ही नहीं हुआ, बल्कि तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में भी हुआ है। जहां-जहां कांग्रेस या गैर-बीजेपी सरकारें हैं, वहां राज्यपाल परेशानियां खड़ी कर रहे हैं। राज्यपाल निजी तौर पर मानते हैं कि उन्हें ऊपर से आदेश मिलते हैं। दरअसल 22 जनवरी को कर्नाटक विधानसभा में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने संयुक्त सत्र में सरकार का तैयार भाषण पढ़ने से इनकार कर दिया और अपना भाषण सिर्फ तीन पंक्तियों में खत्म किया। इस पर कांग्रेस सरकार ने कड़ा विरोध जताया। यह हाल के दिनों में गैर-बीजेपी शासित दक्षिणी राज्यों में राज्यपाल और सरकार के बीच तीसरा टकराव है; इससे पहले केरल और तमिलनाडु में भी ऐसे मामले हो चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में हिटलर राज आएगा उन्होंने आरोप लगाया, “BJP को पावर से हटाने के लिए, आने वाले सभी चुनावों में, चाहे छोटे हों या बड़े, BJP के खिलाफ वोट करें। तभी गरीब, मिडिल क्लास, छोटे काम करने वाले लोग बच पाएंगे, नहीं तो इस देश में हिटलर, मुसोलिनी, सद्दाम हुसैन जैसा राज आएगा। आ गया है। उन्होंने पूछा- मोदी सरकार ने देश के लिए क्या किया है? BJP ने कांग्रेस, नेहरू, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बुराई करने के अलावा कुछ नहीं किया है। खड़गे बोले- सरकार मनरेगा की जगह कमजोर कानून लाई राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने केंद्र सरकार पर मनरेगा (MGNREGA) एक्ट को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को अधिकार देने वाले कानून बनाए थे, जबकि मोदी सरकार ऐसे कानून ला रही है जो लोगों के अधिकार कम करते हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत गरीबों को काम का अधिकार मिला था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे छीनकर उसकी जगह कमजोर कानून ला दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विरोध नहीं हुआ, तो सरकार गरीबों से जुड़ी कई योजनाएं भी खत्म कर देगी। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक राज्यपाल ने विधानसभा में अभिभाषण की 3 लाइन पढ़ीं, सदन छोड़कर निकले, मनरेगा के जिक्र पर आपत्ति कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 22 जनवरी को राज्य विधानमंडल के जॉइंट सेशन को संबोधित किया। उन्होंने सरकार के तैयार भाषण की केवल तीन लाइन ही पढ़ीं और सदन से बाहर चले गए। एक दिन पहले राज्यपाल ने सेशन संबोधित करने से इनकार किया था। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });