क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

गणतंत्र दिवस परेड: नेवी मार्चिंग दल तीनों सेनाओं में बेस्ट:राज्यों में महाराष्ट्र और मंत्रालयों में मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर को सर्वश्रेष्ठ झांकी का अवॉर्ड

On: जनवरी 29, 2026 1:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
गणतंत्र दिवस परेड: नेवी मार्चिंग दल तीनों सेनाओं में बेस्ट:राज्यों में महाराष्ट्र और मंत्रालयों में मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर को सर्वश्रेष्ठ झांकी का अवॉर्ड
---Advertisement---

गणतंत्र दिवस परेड 2026 के विजेताओं के नाम को बुधवार को एलान किया गया। इसमें इंडियन नेवी के मार्चिंग दस्ते को तीनों सेनाओं बेस्ट माना गया। वहीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महाराष्ट्र ने बेस्ट झांकी की लिस्ट में टॉप किया। इसमें गणेश उत्सव को आत्मनिर्भरता के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया था। पारंपरिक पोशाक पहनी महिलाओं ने झांकी के दोनों ओर लोक नृत्य किया। वहीं, संस्कृति मंत्रालय की वंदे मातरम की 23 साल की विरासत का जश्न मनाने वाली झांकी मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में विजेता रही। अधिकारियों ने बताया कि 30 जनवरी को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में किया जाएगा। नेवी के मार्चिंग दल में 144 सैनिक शामिल थे नेवी के अधिकारियों ने बताया कि नेवी के मार्चिंग दल में 144 युवा कर्मी ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर कंधे से कंधा मिलाकर मार्च कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नौसेना के मार्चिंग दल ने तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का शीर्ष पुरस्कार जीता। वहीं, दिल्ली पुलिस के दल को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित किया गया। मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाया कल्चरल मिनिस्ट्री की झांकी ने वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इसमें बंकिम चंद्र चटर्जी के गीत की रचना, एक प्रसिद्ध मराठी गायक द्वारा औपनिवेशिक काल की रिकॉर्डिंग और Gen Z का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह द्वारा इसका गायन दिखाया गया। ‘वंदे मातरम: एक राष्ट्र की आत्मा की पुकार’ थीम पर आधारित, झांकी के अग्रभाग में वंदे मातरम की पांडुलिपि को बनाते हुए दिखाया गया था। इसके निचले हिस्से में एक पैनल पर चटर्जी की एक छवि दिखाई गई थी। मध्य भाग में पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों का एक समूह था जिसने भारत की लोक विविधता को दर्शाया। कुछ लोगों ने आधुनिक पोशाकों में Gen Z का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाया। महाराष्ट्र की झांकी में थिएटर और गणेश चतुर्थी पर फोकस महाराष्ट्र की झांकी में कला प्रतिष्ठानों की एक श्रृंखला में मराठी सिनेमा और थिएटर के प्रसिद्ध अभिनेता और संगीतकार, विष्णु पंत पागनीस को गीत रिकॉर्ड करते हुए दिखाया गया था। वहीं, फांसी का सामना कर रहे स्वतंत्रता सेनानियों और तिरंगा पकड़े हुए भारत माता की छवि भी दिखाई गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह उनके द्वारा गाए गए गाने की 1928 की दुर्लभ रिकॉर्डिंग का चित्रण था। राज्यों में कश्मीर दूसरे नंबर पर अधिकारियों ने बताया कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी की कैटेगरी में जम्मू और कश्मीर ने दूसरा पुरस्कार जीता। वहीं केरल तीसरे स्थान पर रहा। केंद्रीय PWD की झांकी को विशेष पुरस्कार अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट की झांकी को एक विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। इसकी झांखी में फूलों के साथ वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाते दिखाया गया था। वहीं, वंदे मातरम: द इटरनल रेजोनेंस ऑफ इंडिया डांस ग्रुप को भी पुरस्कार दिया जाएगा। पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में असम रेजिमेंट को सबसे ज्यादा वोट MyGov पोर्टल पर किए गए एक ऑनलाइन पोल के आधार पर पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में, नागरिकों ने असम रेजिमेंट को तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में वोट दिया। वहीं, CRPF ने CAPF और अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का पुरस्कार जीता। गुजरात की झांकी को पॉपलर चॉइस कैटेगरी में टॉप पर गुजरात ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में अपनी झांकी ‘स्वदेशी-आत्मनिर्भरता-स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इस कैटेगरी में दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश (थीम – बुंदेलखंड की संस्कृति) और तीसरे नंबर पर राजस्थान (थीम – रेगिस्तान का सुनहरा स्पर्श: बीकानेर स्वर्ण कला) का रहा। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की झांकी (थीम – राष्ट्रीय शिक्षा नीति) को पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया। ———– ये खबर भी पढ़ें… गणतंत्र दिवस परेड की 51 PHOTOS:पहली बार 2 कूबड़ वाले ऊंट और बाज दिखे, महिला जवान चलती बाइक पर 18 फीट ऊंची सीढ़ी चढ़ी देश ने सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड निकली। तीनों सेनाओं ने शक्ति प्रदर्शन किया और ताकत दिखाई। पहली बार दो मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल रहे। पहली बार 2 कूबड़ वाले ऊंट और बाज दिखे, महिला जवान चलती बाइक पर 18 फीट ऊंची सीढ़ी चढ़ीं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });