गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैंया गांव में हालात तेज़ी से सामान्य हो गए है | इस गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है | पुलिस ने मोर्चा सँभालने के बाद उपद्रवियों पर कानूनी शिकंजा कस दिया है,बीती रात इलाके में तनाव फ़ैलने से उपद्रवियों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया था,इस दौरान कई के घायल होने की भी खबर सामने आई है| जानकारी के मुताबिक,शिवलिंग खंडित करने के एक पुराने विवाद के चलते रविवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था|सूचना मिलते ही,पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इस गांव में डेरा डाल लिया था | यह भी पढ़े : बेदाग आईपीएस अधिकारियों का छलका दर्द ! पत्र में हकीकत बयां कर आख़िर क्यों किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सचेत ? छत्तीसगढ़ में सुशासन की उड़ती धज्जियों से राजधर्म का पालन ख़तरे में… अब खबर आ रही है,कि पुलिस बल की तैनाती के बाद गांव में हालात सामान्य हो गए है,इसके साथ ही पुलिस ने उपद्रवियों पर अपना शिकंजा कस दिया है|सूत्र तस्दीक करते है,कि दर्जन भर से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया गया है| यह भी बताया जाता है,कि रविवार शाम इलाके में तनाव फैलने के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया था,जिसमें कुछ जवानों के
गरियाबंद में हालात सामान्य,दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद कई घरों में लगाई आग,पीड़ितों को झटका,मौके पर पुलिस बल तैनात…
By worldprime
On: फ़रवरी 2, 2026 11:51 पूर्वाह्न
---Advertisement---




