आज ही के दिन यानी कि 26 जनवरी, 2001 को गुजरात के कच्छ में भीषण भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई थी। करीब 700 किलोमीटर दूर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका असर गुजरात के 21 जिलों तक हुआ था। इस आपदा में 12,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और करीब 6 लाख लोगों को बेघर होना पड़ा था। इसके बाद लोगों के मन में केवल सवाल था कि क्या अब कच्छ फिर से खड़ा भी हो सकेगा? लेकिन, कच्छ की ऐसी कायापलट हुई कि आज यह शहर विकास, आत्मनिर्भरता और समृद्धि का उत्तम उदाहरण बन गया है। दैनिक भास्कर की विशेष सीरीज ‘कच्छ में भूकंप @25’ के इस एपिसोड में देंखें यह वीडियो रिपोर्ट….
गुजरात के कच्छ में भूकंप के 25 साल:तबाह होने और फिर से उठ खड़े होने की कहानी; VIDEO
By worldprime
On: जनवरी 26, 2026 6:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---











