क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

गुजरात में 2 साल पहले हुई इंटर-कास्ट मैरिज पर बवाल:महासम्मेल के बाद एक समुदाय ने दूसरे का गांव घेरकर की तोड़फोड़; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

On: मार्च 18, 2026 6:51 अपराह्न
Follow Us:
गुजरात में 2 साल पहले हुई इंटर कास्ट मैरिज पर बवाल:महासम्मेल के बाद एक समुदाय ने दूसरे का गांव घेरकर की तोड़फोड़; पुलिस ने किया लाठीचार्ज
---Advertisement---

गुजरात की थराद तहसील में करीब 2 साल पहले हुई एक इंटर कास्ट मैरिज को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस मामले में चौधरी और रबारी समुदाय के लोग आमने सामने हैं। इसी मामले को लेकर बुधवार को थराद में चौधरी समुदाय का महासम्मेलन हुआ। इसमें उत्तर गुजरात और राजस्थान के अंजना चौधरी समुदाय के नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। सम्मेलन के बाद, चौधरी समुदाय के हजारों लोगों की भीड़ अपने समुदाय की बेटी की घर-वापसी की मांग करते हुए ओगड़ के ऊण गांव जा पहुंची। भीड़ ने गांव का घेराव कर गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान नेशनल हाईवे भी कुछ देर के लिए जाम हो गया था। हालांकि, अब हालात कंट्रोंल में है। तोड़फोड़ और पुलिस लाठीचार्च की तीन तस्वीरें… पहले समझिए कि 2 साल पहले हुई शादी का मामला अब कैसे उठा… दरअसल, हाल ही में पाटण की रहने वाली फेमस गुजराती सिंगर किंजल रबारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी लव-मैरीज की जानकारी दी थी। पोस्ट में बताया था कि उन्होंने चौधरी समुदाय के लड़के अशोक चौधरी से लव मैरिज कर ली है। उनकी इस इंटर कास्ट मैरिज की चर्चा होते ही बवाल मच गया था। दोनों समुदाय के नेता आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद किंजल ने वह पोस्ट डिलीट कर दी थी। करीब पांच दिनों बाद किंजल ने दूसरी पोस्ट कर कहा कि उन्होंने अपनी शादी कैंसिल कर दी है। वे घर वापस आ गई हैं और अब अपने ही समुदाय में शादी करेंगी। बस, इसी मामले के बाद दोनों समुदायों का यह साल भर पुराना मामला उठ खड़ा हुआ है। अब जानिए, डेढ़ साल पहले हुई लव-मैरिज का मामला थराद तहसील के रूनी गांव की कंकू चौधरी ने करीब दो साल पहले ऊण गांव के महादेव रबारी से लव मैरिज कर ली थी। दोनों का जीवन खुशी-खुशी चल रहा है और उनका एक बेटा भी है। हालांकि, अब चौधरी समुदाय कंकू चौधरी को घर वापसी पर अड़ा है। इसी को लेकर चौधरी समुदाय का महासम्मेलन हुआ था। चौधरी समाज के अध्यक्ष रजनेश चौधरी ने बताया कि यह मामला समाज की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। उन्होंने अगले पांच दिनों में रबारी समाज के नेताओं से बात करने के बाद बेटी को वापस लाने की जिम्मेदारी ली है। यदि बेटी पांच दिनों के भीतर वापस नहीं आती है, तो आगे की रणनीति बाद में तय की जाएगी। फिलहाल युवाओं में आक्रोश है, समाज के नेता उन्हें शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। कंकू ने कहा- मेरा बेटा है, परिवार से अलग न करें… वहीं, कंकू चौधरी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अपने परिवार से किसी भी प्रकार का मनमुटाव न रखने की अपील की थी। कंकू चौधरी ने रबारी और चौधरी समुदायों के नेताओं से हाथ जोड़कर कहा है कि उन्होंने 31 मार्च, 2024 को अपनी मर्जी से घर छोड़ा और महादेव रबारी से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। अब उनका एक साल का बेटा भी है। इसलिए उन्हें अपने पति और मासूम बेटे से जुदा न करें। नेताओं को जो भी निर्णय लेना चाहिए, वह इस तरह से लेना चाहिए कि उनका परिवार न टूटे। ————— गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड के बाद गुजरात में UCC की तैयारी:समिति ने CM भूपेंद्र पटेल को रिपोर्ट सौंपी उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भी जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो सकता है। यूसीसी के लिए गठित समिति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत अध्ययन के बाद इसने अंतिम सिफारिशों सहित अपनी रिपोर्ट पेश की है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हफ्ते की टॉप जॉब्स:रेलवे में 10वीं पास की 11,127 भर्तियां, ssb में कॉन्‍स्‍टेबल की 1924 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 17,682 नौकरियां

हफ्ते की टॉप जॉब्स:रेलवे में 10वीं पास की 11,127 भर्तियां, SSB में कॉन्‍स्‍टेबल की 1924 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 17,682 नौकरियां

टॉप 10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ की संपत्ति:तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल; पद्मनाभमंदिर के पास सबसे ज्यादा खजाना

टॉप-10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ की संपत्ति:तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल; पद्मनाभमंदिर के पास सबसे ज्यादा खजाना

'साइको सैया’ के अनुद सिंह ढाका बोले:क्लैपरबॉय था, इरफान खान ने कहा तुम्हें एक्टर बनना ही चाहिए

‘साइको सैया’ के अनुद सिंह ढाका बोले:क्लैपरबॉय था, इरफान खान ने कहा- तुम्हें एक्टर बनना ही चाहिए

राजस्थान up के कई हिस्सों में बारिश:बिहार में आंधी बिजली से 7 मौतें, पटना में ओले गिरे; हिमाचल में लगातार पांचवें दिन बर्फबारी

राजस्थान-UP के कई हिस्सों में बारिश:बिहार में आंधी-बिजली से 7 मौतें, पटना में ओले गिरे; हिमाचल में लगातार पांचवें दिन बर्फबारी

खबर हटके बहन के काटने पर रेबीज इंजेक्शन लेने पहुंचा भाई:मौत से पहले डॉक्टर को अलर्ट करेगा ai बेड; युवक ने रोने का बिजनेस शुरू किया

खबर हटके-बहन के काटने पर रेबीज इंजेक्शन लेने पहुंचा भाई:मौत से पहले डॉक्टर को अलर्ट करेगा AI-बेड; युवक ने रोने का बिजनेस शुरू किया

मंत्री अफसर का टेंडर विवाद ₹35 करोड़ कमाई से जुड़ा:भुल्लर के पिता की कंप्लेंट उल्लंघन कर टेंडर दिलाया; dm ने कहा था जबरन लेना चाहते थे

मंत्री-अफसर का टेंडर विवाद ₹35 करोड़ कमाई से जुड़ा:भुल्लर के पिता की कंप्लेंट- उल्लंघन कर टेंडर दिलाया; DM ने कहा था- जबरन लेना चाहते थे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });